ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारWeather Update: बिहार में ठंड का सितम जारी, न्यूनतम पारा आया नीचे, सुबह और शाम में कनकनी

Weather Update: बिहार में ठंड का सितम जारी, न्यूनतम पारा आया नीचे, सुबह और शाम में कनकनी

बिहार में ठंड की स्थिति लगातार बनी हुई है। पिछले दो-तीन दिनों में राज्य के कई शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली उतार चढ़ाव देखा गया। हालांकि अब भी राज्य के दस शहरों का न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे...

Weather Update: बिहार में ठंड का सितम जारी, न्यूनतम पारा आया नीचे, सुबह और शाम में कनकनी
पटना, हिन्दुस्तान टीमMon, 28 Dec 2020 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में ठंड की स्थिति लगातार बनी हुई है। पिछले दो-तीन दिनों में राज्य के कई शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली उतार चढ़ाव देखा गया। हालांकि अब भी राज्य के दस शहरों का न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है। गया और पटना में पिछले 24 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में गिरावट ने कनकनी बढ़ा दी है।

पटना का न्यूनतम पारा ढाई डिग्री तक नीचे लुढ़का जिससे ठंड में वृद्धि हुई। पिछले कई दिनों से रात का तापमान 8 डिग्री के आसपास रह रहा था, जो लुढ़ककर 5.8 डिग्री पर पहुंच गया। गया में ठंड का सितम कम नहीं हो रहा है। पिछले एक पखवारे से यह राज्य का सबसे ठंडा जिला बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में यहां के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और पारा 4.1 डिग्री पर पहुंच गया। यही वजह है कि इसके आसपास के जिलों में भी ठंड की स्थिति बनी हुई है।

दिन में धूप खिलने से राहत
सुबह और शाम में पूरे सूबे में मंद गति से कनकनी वाली हवाएं चल रही हैं। दिन में धूप खिलने की वजह से थोड़ी राहत है। इस वजह से अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास रह रहा है। पटना का अधिकतम पारा सामान्य से दो डिग्री ऊपर 24.4, गया का 24.2, भागलपुर का 23.5 और पूर्णिया का 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

दस जिलों का तापमान सामान्य से नीचे
सूबे के दस जिलों का तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। पटना का न्यूनतम पारा 5.8, गया का 4.1, भागलपुर का 9.2, पूर्णिया का 8.6, मुजफ्फरपुर 9.9, छपरा में 10.4, दरभंगा में 10, सुपौल में 11.3, फारबिसगंज में 12, सबौर में 7, डेहरी में नौ, मधुबनी में 7.3, शेखपुरा में 6.8, नालंदा में 7.3, जमुई में 6, जबकि बक्सर में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

24 से 48 घंटों के दौरान रात के तापमान में मामूली गिरावट के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार ओडिशा के ऊपर प्रतिचक्रवात बना हुआ है, जिस वजह से बिहार के उत्तर पश्चिम भाग में आर्द्र हवाएं चल रही हैं। इस कारण हल्के से मध्यम कोहरा झा रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें