ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारWeather Update: ठंड की चपेट में बिहार, चार डिग्री और गिरा पारा, जानें आगे कैसे रहेंगे हालात?

Weather Update: ठंड की चपेट में बिहार, चार डिग्री और गिरा पारा, जानें आगे कैसे रहेंगे हालात?

बिहार में ठंड की स्थिति दूसरे दिन भी बनी रही और पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई। पछुआ हवा के जोर की वजह से न्यूनतम पारा चार डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। सूबे में सबसे ठंडा गया रहा, जहां न्यूनतम पारा...

Weather Update: ठंड की चपेट में बिहार, चार डिग्री और गिरा पारा, जानें आगे कैसे रहेंगे हालात?
पटना। मुख्य संवाददाताThu, 14 Jan 2021 06:54 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में ठंड की स्थिति दूसरे दिन भी बनी रही और पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई। पछुआ हवा के जोर की वजह से न्यूनतम पारा चार डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। सूबे में सबसे ठंडा गया रहा, जहां न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री पर पहुंच गया। यहां पिछले 24 घंटे में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

पटना में भी ठंड की स्थिति बनी हुई है। यहां पिछले 24 घंटे में पारा चार डिग्री तक नीचे लुढ़का। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री पर पहुंच गया है। भागलपुर और पूर्णिया में भी ठंड की स्थिति बनी रही और पारा लगभग चार डिग्री नीचे लुढ़का। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 9.4 जबकि पूर्णिया में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसमविदों का कहना है कि फिलहाल न्यूनतम पारे में मामूली बदलाव के आसार हैं। अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। 

भागलपुर और पूर्णिया में अधिकतम पारा गिरा
भागलपुर और पूर्णिया में अधिकतम पारा तीन डिग्री नीचे आया है। दोनों शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। भागलपुर में अधिकतम तापमान 19.6 जबकि पूर्णिया में 18 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना में अधिकतम तापमान दो डिग्री ऊपर चढ़ा और 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया में दो डिग्री की गिरावट आई है और यहां अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अभी शीतलहर के हालात नहीं
मौसमविदों के अनुसार अभी सूबे में शीतलहर के आसार नहीं हैं। राज्य के दक्षिणी भाग में उत्तर पश्चिमी हवा चल रही है जबकि उत्तरी भाग में बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर हवा आ रही हैं। इस वजह से सूबे में दोतरफा हवा की स्थिति देखी जा रही है। अभी दो दिन पारे में विशेष गिरावट के आसार नहीं हैं। कोहरे की स्थिति बनी रहेगी लेकिन धूप निकलने पर मौसम साफ हो जाएगा। कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाए रहेंगे। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें