हमलोग जहर खा लिये हैं, टाटा-बाय-बाय, घर पर कॉल कर पटना में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

युवक-युवती नालंदा जिले के रहने वाले थे। जहर खाने से पहले ही अपने परिजनों को इसकी सूचना दे दी थी। दोनों की उम्र शादी करने लायक नहीं थी। प्रेमी की उम्र 19 साल जबकि प्रेमिका 18 वर्ष की थी।

हमलोग जहर खा लिये हैं, टाटा-बाय-बाय, घर पर कॉल कर पटना में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

बिहार की राजधानी पटना ने के फतुहा में प्रेमी युगल ने जहर खाकर अपनी जिन्दगी को खत्म कर लिया। गुरुवार की रात आठ बजे फतुहा और बुद्धदेवचक स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल अचेत अवस्था मिले थे। इस बात की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि युवती की मौत हो चुकी है। वहीं एनएमसीएच ले जाने के दौरान युवक ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

युवक-युवती नालंदा जिले के रहने वाले थे। जहर खाने से पहले ही अपने परिजनों को इसकी सूचना दे दी थी। दोनों की उम्र शादी करने लायक नहीं थी। प्रेमी की उम्र 19 जबकि प्रेमिका 18 वर्ष की थी। इधर, अस्पताल पहुंचे परिजन शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिये ले गये। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि किस कारणवश प्रेमी युगल ने आत्मघाती कदम उठाया। फतुहा डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उनके परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- शर्मनाकः वालीबॉल की महिला खिलाड़ी से दारोगा ने की छेड़खानी, खेल डीजी ने लिया यह एक्शन

हमलोग जहर खा लिये हैं, टाटा-बाय-बाय

आत्म हत्या से पहले दोनों ने अपने घर वालों से बात की। कहा कि हमलोग जहर खा लिये हैं, टाटा-बाय-बाय। अब वापस नहीं लौटेंगे। प्रेमी युगल ने अपने घर वालों को कॉल कर ये बातें कहीं तो सभी अवाक रह गये। इसके बाद उन्होंने दोबारा कॉल किया पर किसी से बात नहीं हो सकी। एनएमसीएच टीओपी में पुलिस को दिये गये अपने बयान में परिजनों ने इस बात का जिक्र किया है।

इसे भी पढ़ें- बिहार में पुल टूटने का कब थमेगा सिलसिला? मसौढ़ी में डोरीपर और गोविंदचक के बीच पुलिया धंसी

कॉलेज जाने के नाम पर घर से निकले थे

पुलिस के मुताबिक,प्रथम दृष्टया यह जानकारी मिली है कि प्रेमी युगल कॉलेज जाने के नाम पर घर से निकले थे। फिर दोनों एक जगह मिले और आत्महत्या करने का निर्णय लिया। दोनों ने स्टेशन के आसपास ही जहर खाया। फिर कॉल कर अपने-अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी। जब तक घरवाले पहुंचते तबतक काफी देर हो चुकी थी। प्रेमी युगल जहर खाने के बाद रेलवे ट्रैक पर लेट गये। हालांकि उस वक्त कोई ट्रेन उस ओर से नहीं गुजरी थी। इससे पहले ही लोगों की नजर अचेत पड़े युवक-युवती पर पड़ गई। स्थानीय लोगों दोनों को पटरी से किनारे कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी।


 

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।