ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबागमती, लखनदेई व मनुषमारा समेत सभी नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी, बाढ़ पीड़ितों की मुसीबतें बढ़ी

बागमती, लखनदेई व मनुषमारा समेत सभी नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी, बाढ़ पीड़ितों की मुसीबतें बढ़ी

मुजफ्फरपुर के औराई में बागमती, लखनदेई व मनुषमारा नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। तटबंध से विस्थापित परिवार अपने सामानों के साथ औराई चौक पर किराए के मकान लेकर रहने आ रहे हैं। सबसे बड़ी...

बागमती, लखनदेई व मनुषमारा समेत सभी नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी, बाढ़ पीड़ितों की मुसीबतें बढ़ी
Abhishek Kumarमुजफ्फरपुर। हिन्दुस्तान टीम ​Thu, 23 Jul 2020 03:22 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के औराई में बागमती, लखनदेई व मनुषमारा नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। तटबंध से विस्थापित परिवार अपने सामानों के साथ औराई चौक पर किराए के मकान लेकर रहने आ रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या कोरोना को लेकर लोग मकान नहीं दे रहे हैं।
लखनदेई व मनुषमारा नदी से प्रभावित इलाके में लोग स्कूल, पंचायत भवन व संपर्क वाले के यहां ऊंचे स्थान पर पहुंचने लगे हैं। ससौली के गजनफर शकील, संभुता के अभय झा, बभनगावां पंचायत के पूर्व मुखिया मिथिलेश सहनी, प्रमोद ठाकुर समेत कई लोगों ने बताया की निजी पोखर में बाढ़ का पानी आने से बड़ी क्षति हुई है। सारी मछलियां भाग गई हैं।
लखनदेई के टूटे तटबंध औराई में बांधने के लिए एप्रोच मार्ग पर मिट्टी से भरे बोरे को जल संसाधन विभाग के ठेकेदार काम करना शुरू कर दिया है। सीओ ज्ञानानंद ने बताया कि हर हाल में तटबंध को बांध लिया जाएगा। बांधने के लिए नाव बभनगामा से मंगवाया जा रहा है।  सामाजिक कार्यकर्ता सिमरी के संजय सिंह औराई के पवन पटेल ने बताया कि प्रखंड के हर घर में भीड़ बढ़ गई है। लेकिन डीलर राशन उस हिसाब से नहीं दे रहा।
इधर बागमती दक्षिणी तटबंध के उस पार अमनौर के मुखिया पंकज पांडेय, परमजीवर ताराजीवर की अमृता आनंद ने बताया कि दो सौ परिवार के घरों मे पानी है। स्कूलों मे रखने पर सोशल डिस्टेंस का अभाव होगा। नाव के अभाव में बड़ी समस्या बनी हुई है। सात पंचायतों में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें