ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: भाजपा की 5 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली आज, नेताओं को आपातकाल की यादें सुनाएंगे सुशील मोदी

बिहार: भाजपा की 5 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली आज, नेताओं को आपातकाल की यादें सुनाएंगे सुशील मोदी

बिहार भाजपा की ओर से जारी विधान सभावार वर्चुअल रैली के तहत गुरुवार को पांच विधानसभा में जनसंवाद होगा। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और वर्चुअल रैली के प्रभारी राजेश वर्मा ने कहा कि दानापुर विस के...

बिहार: भाजपा की 5 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली आज, नेताओं को आपातकाल की यादें सुनाएंगे सुशील मोदी
पटना, हिन्दुस्तान टीमThu, 25 Jun 2020 09:22 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार भाजपा की ओर से जारी विधान सभावार वर्चुअल रैली के तहत गुरुवार को पांच विधानसभा में जनसंवाद होगा। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और वर्चुअल रैली के प्रभारी राजेश वर्मा ने कहा कि दानापुर विस के जनसंवाद को पार्टी के बिहार प्रभारी सांसद भूपेन्द्र यादव, परिहार विस के जनसंवाद को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी संबोधित करेंगे। जबकि दिनारा विस में प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, नौतन विस को पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव तो कटिहार विस की वर्चुअल रैली को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय संबोधित करेंगे।

नेताओं को आपातकाल की यादें सुनाएंगे मोदी 
गुरुवार को बिहार भाजपा आपातकाल को काला दिन के रूप में मनाएगी। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल पार्टी नेताओं को आपाताकल से संबंधित घटनाओं की जानकारी देंगे। 

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि इस जनसंवाद में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, महामंत्री सहित मंडल अध्यक्ष भी शामिल होंगे। आपातकाल लगने की प्रक्रिया, उससे हुए देश को नुकसान आदि के बारे में उपमुख्यमंत्री पार्टीजनों को अपना अनुभव सुनाएंगे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें