ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारनिगरानी का छापाः बक्सर कृषि पदाधिकारी के ठिकानों से मुंबई में फ्लैट, जेवर और जमीन के कई कागजात बरामद, रेड जारी

निगरानी का छापाः बक्सर कृषि पदाधिकारी के ठिकानों से मुंबई में फ्लैट, जेवर और जमीन के कई कागजात बरामद, रेड जारी

निगरनी डीएसपी नीलाभ कृष्ण ने बताया कि मनोज कुमार पर आय से 90 लाख अधिक की संपत्ति होने का केस दर्द किया गया है। नकद और जमीन के कई कागजात बरामद किए गये हैं। बक्सर में 3 ठिकानों पर छापा जारी है।

निगरानी का छापाः बक्सर कृषि पदाधिकारी के ठिकानों से मुंबई में फ्लैट, जेवर और जमीन के कई कागजात बरामद, रेड जारी
Sudhir Kumarहिंदुस्तान,वैशालीSat, 26 Nov 2022 03:11 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार में एक और लोकसेवक पर भ्रष्टाचार के आरोप में निगरानी की कार्रवाई चल रही है। निगरानी विभाग की टीम ने बक्सर कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के दो ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।  पदाधिकारी मनोज कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया गया है। इस मामले में हाजीपुर के अदलबाड़ी और बक्सर में छापेमारी चल रही है । 

निगरनी डीएसपी नीलाभ कृष्ण ने बताया कि मनोज कुमार पर आय से 90 लाख अधिक की संपत्ति होने का केस दर्द किया गया है।   छापेमारी में नकद और जमीन के कई कागजात बरामद किए गये हैं। अधिकतर जमीनें हाजीपुर और सारण जिले में खरीदे गये हैं। हाजीपुर में दो ठिकानों पर छापेमारी चल रही है जहां  मिले कागजात की जांच की जा रही है। आरोप पदाधिकारी की गिरफ्तारी की भी सूचना मिल रही है।

मनोज कुमार ने भ्रष्ट तरीके से कमाई करके मुंबई में फ्लैट खरीदा है। डीएसपी ने बताया कि नवी मुंबई में आरोपी पदाधिकारी का फ्लैट है। हाजीपुर के अलावे बक्सर में 3 स्थानों पर भी छापा चल रहा है। कोर्ट से जारी वारंट लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। बरामदगी की मात्रा बढ़ सकती है।  निगरानी टीम उनकी संपत्ति का आकलन किया जा रहा है। छापेमारी में भारी मात्रा में जेवरात भी मिले हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें