ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारवंदे भारत मिशन: विदेश में फंसे बिहारियों का दूसरा जत्था गया पहुंचा, 132 यात्री आए

वंदे भारत मिशन: विदेश में फंसे बिहारियों का दूसरा जत्था गया पहुंचा, 132 यात्री आए

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में विदेशों में फंसे बिहार के नागरिकों का दूसरा जत्था रविवार को गया पहुंचा। एयर इंडिया की फ्लाइट मस्कट (ओमान) से 132 यात्रियों को लेकर रविवार की सुबह गया एयरपोर्ट उतरा।...

वंदे भारत मिशन:  विदेश में फंसे बिहारियों का दूसरा जत्था गया पहुंचा, 132 यात्री आए
बोधगया । निज संवाददाताSun, 24 May 2020 09:58 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में विदेशों में फंसे बिहार के नागरिकों का दूसरा जत्था रविवार को गया पहुंचा। एयर इंडिया की फ्लाइट मस्कट (ओमान) से 132 यात्रियों को लेकर रविवार की सुबह गया एयरपोर्ट उतरा। दूसरे जत्थे में बिहार के 116 और 16 झारखंड के यात्री शामिल हैं। 

गया एयरपोर्ट पर मगध के कमिश्नर असंगमा चुबा आओ, डीएम अभिषेक सिंह व एसएसपी राजीव मिश्रा ने प्रवासी विदेशी यात्रियों का स्वागत किया।गया एयरपोर्ट आने के बाद सभी यात्रियों का स्क्रीनिंग की गई। जांच करने के बाद यात्रियों को बोधगया के होटल में ले जाया गया। बोधगया के विभिन्न होटलों में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। इसके लिए तीन तरह के होटल को चिह्नित किया गया है। आने वाले यात्रियों को सभी नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने तथा स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए जिला मुकम्मल तैयारी की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें