ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारउपेन्द्र कुशवाहा गये दिल्ली, सीट को लेकर होगी अमित शाह से बात

उपेन्द्र कुशवाहा गये दिल्ली, सीट को लेकर होगी अमित शाह से बात

रालोसपा प्रमुख व केन्द्रीय राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा चार दिनों तक बिहार में रहने के बाद दिल्ली वापस लौट गये। दिल्ली के इस दौरे में उनकी मुलाकात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से हो सकती है। दिल्ली जाने के...

उपेन्द्र कुशवाहा गये दिल्ली, सीट को लेकर होगी अमित शाह से बात
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरोThu, 15 Nov 2018 08:29 PM
ऐप पर पढ़ें

रालोसपा प्रमुख व केन्द्रीय राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा चार दिनों तक बिहार में रहने के बाद दिल्ली वापस लौट गये। दिल्ली के इस दौरे में उनकी मुलाकात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से हो सकती है। दिल्ली जाने के पहले उन्होंने कहा कि वहां अमित शाह से मिलकर सीट शेयरिंग पर बात करने का प्रयास करेंगे। उधर, लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की। 

कुशवाहा ने उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर उनके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बचाव वाले बयान को लेकर ट्वीट के माध्यम से जमकर हमला किया है। गुरुवार को ट्वीट कर चार दिन पहले उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बयान पर निशाना साधा है। कहा है कि सुशील मोदी की व्याख्या के अनुसार अगर नीतीश कुमार की बातों का अर्थ ‘नीच’ नहीं है, तो उनके अनुसार कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के कुछ दिन पहले के बयान का अर्थ निकालते समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी गलत थे। लगे हाथ उप मुख्यमंत्री यह भी कह दें कि डीएनए वाले मामले में भी नीतीशजी ही सही थे। 

एक अन्य ट्वीट में कुशवाहा ने सुशील मोदी की उस बात का भी जवाब दिया है जिसमें उन्होंने शहीद होने की कोशिश का आरोप लगाया था। श्री कुशवाहा ने कहा है कि शहीद जगदेव ने कहा था कि पहली पीढ़ी कुर्बान होगी, दूसरी राज करेगी। शहीद बनने की धमकी देने वालों को पता होना चाहिए कि हम दूसरी पीढ़ी के हैं।  

चिराग ने भूपेन्द्र से मिल की राजनीतिक हालात पर चर्चा 
लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने गुरुवार को दिल्ली में भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग के साथ उनकी बात बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी हुई। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव प्रचार में नेता व्यस्त हैं। सही समय पर सबकुछ सही हो जाएगा। लोजपा हमेशा सिमेंटिंग फोर्स के रूप में काम करती है। हम चाहते हैं कि उपेन्द्र कुशवाहा एनडीए में बने रहें। उनके कुछ बयान को लेकर परेशानी हुई है लेकिन सब ठीक हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी एक बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उनपर निरंतर आरोप लगाना सही नहीं है। अगर श्री कुशवाहा को कोई परेशानी हुई है तो उन्हें एनडीए के फोरम पर बात करनी चाहिए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें