ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारभभुआ: तीन पुलिस वालों की हत्या कर 13 राइफल लूटने वाले दो नक्सली गिरफ्तार

भभुआ: तीन पुलिस वालों की हत्या कर 13 राइफल लूटने वाले दो नक्सली गिरफ्तार

बारुदी सुरंग विस्फोट कर तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर उनके पास से 13 राइफल लूटने वाले दो नक्सलियों को कैमूर पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों में झारखंड के गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र...

भभुआ: तीन पुलिस वालों की हत्या कर 13 राइफल लूटने वाले दो नक्सली गिरफ्तार
भभुआ | हिन्दुस्तान प्रतिनिधिSun, 15 Sep 2019 12:02 PM
ऐप पर पढ़ें

बारुदी सुरंग विस्फोट कर तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर उनके पास से 13 राइफल लूटने वाले दो नक्सलियों को कैमूर पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों में झारखंड के गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के रेपुरा निवासी भरत सिंह खरवार तथा गढ़वा के ही बरडिहा थाना क्षेत्र के सेमरी निवासी जयनाथ यादव हैं। 

इन नक्सलियों पर चार ग्रेनेट व गोली लूटने तथा कई पुलिसकर्मियों को जख्मी करने के भी आरोप हैं। विस्फोट की यह घटना 18 साल पहले कैमूर जिले के मुसहरवा बाबा स्थान से आगे जमुआ मोड़ के पास हुई थी। तब दोनों नक्सली पीपुल्स वार ग्रुप (पीडब्ल्यूजी) के एरिया कमांडर थे। 

एसपी दिलनवाज अहमद ने शनिवार को बताया कि दोनों की गिरफ्तारी शुक्रवार को गढ़वा से की गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए एएसपी अभियान राजीव रंजन सिंह व अधौरा थानाध्यक्ष कुमार धर्मेन्द्र सिंह के साथ पुलिस बल को गढ़वा भेजा गया था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें