ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारखबरें राज्यों से: अमित शाह फिर बोले- नीतीश के नेतृत्व में ही NDA लड़ेगा 2020 का चुनाव, पढ़ें अब तक की 10 बड़ी खबरें

खबरें राज्यों से: अमित शाह फिर बोले- नीतीश के नेतृत्व में ही NDA लड़ेगा 2020 का चुनाव, पढ़ें अब तक की 10 बड़ी खबरें

1. अमित शाह ने दोहराया, नीतीश के नेतृत्व में NDA बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर लोगों का भ्रम दूर करने को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित...

खबरें राज्यों से: अमित शाह फिर बोले- नीतीश के नेतृत्व में ही NDA लड़ेगा 2020 का चुनाव, पढ़ें अब तक की 10 बड़ी खबरें
हिन्दुस्तान,पटनाThu, 16 Jan 2020 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

1. अमित शाह ने दोहराया, नीतीश के नेतृत्व में NDA बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगा

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर लोगों का भ्रम दूर करने को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को बिहार दौरे पहुंचे। वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जदयू के साथ गठबंधन अटूट है और नीतीश के नेतृत्व में ही बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि बिहार में कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे है कि एनडीए में अंदर ही अंदर टूट है। लेकिन उन्हें अपना भ्रम दूर कर लेना चाहिए। एनडीए का गठबंधन अटूट है। इसमें किसी तरह की कोई शंका की गुंजाइश नहीं है।

2. समस्तीपुर में पैसेंजर ट्रेन और टायर गाड़ी की टक्कर में पांच की मौत, दो घायल

बिहार के समस्तीपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। जिले के हसनपुर में रेल गुमटी के पास एक पैंसेजर ट्रेन और टायर गाड़ी की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक लड़की भी शामिल हैं।

3. सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस की छवि चमकाने की तैयारी, एसटीएफ डीआईजी बने ऑपरेशंस हेड

सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली को लेकर अक्सर लोग पोस्ट करते हैं। सवाल उठाते हैं। इससे पुलिस की छवि धूमिल होती है। सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस की छवि को धूमिल होने से बचाने और उसे बेहतर करने की जिम्मेदारी एसटीएफ के डीआईजी विनय कुमार को दी गयी है। उन्हें सोशल मीडिया ऑपरेशंस का हेड बनाया गया है।

4. नौकरी की मांग को लेकर पानी टंकी पर चढ़ा कांग्रेस कार्यकर्ता, उतारने के लिए मान मनौव्वल जारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक कांग्रेस कार्यकर्ता नौकरी की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक से उसने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अधिकारी भी पहुंचे। तमाम मान मनौवल के बाद भी वह शख्स पानी टंकी से नहीं उतरा है। उसका कहना है कि जबतक लिखित तौर पर उसकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन नहीं मिलता है, वह टंकी से नहीं उतरेगा।

5. मेनका गांधी ने अधिकारियों को ईनामदारी से काम करने की दी नसीहत

सांसद मेनका संजय गांधी ने अधिकारियों को ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी। कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की लाभार्थी, विकास और कल्याणकारी योजनाओं को इमानदारी से जनता तक पहुंचाएं। कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्थित में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी दंडित किए जाएंगे।

6. पत्नी की हत्या कर शव को बांध में फेंकते वक्त खुद भी डूबा सपा नेता, गोताखोरों ने निकाली महिला की लाश

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में समाजवादी पार्टी के एक नेता ने पत्नी की हत्या कर शव फेंकते वक्त खुद भी बांध में डूब गया। घटना कर्वी सदर कोतवाली क्षेत्र की है। बरुआ बांध से कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ के जवानों ने नेता भरत दिवाकर की पत्नी मीनू के शव को निकाल लिया है। लाश बोरे में भारी भरकम पत्थरों के साथ बंधी थी। टीम अब भरत दिवाकर के लाश की तलाश में जुटी है। एएसपी बलवन्त चौधरी और सीओ सिटी रजनीश यादव भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद हैं।

7. बंशीधर भगत उत्तराखंड बीजेपी के नए अध्यक्ष बने, वाजपेयी से प्रभावित होकर रखा था राजनीति में कदम

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कालाढूंगी से विधायक वंशीधर भगत को उत्तराखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। गुरुवार को उन्हें निर्विरोध उत्तराखंड प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया। 69 वर्षीय भगत नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट से कार्यभार ग्रहण करेंगे। भट्ट पिछले साल अध्यक्ष पद का अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद से सेवा विस्तार पर थे।

8. उत्तराखंड पुलिस घर से बुलाकर बांट रही करोड़ों के मोबाइल फोन, जानें क्यों

हिंदुस्तान में क्या आपने कभी किसी राज्य, जिला या थाना पुलिस को घर से बुला-बुलाकर लोगों को कीमती मोबाइल फोन बांटने की खबर देखी-सुनी या पढ़ी है। आपका जबाब होगा 'नहीं'। यहां आप गलत हैं। ऐसा भी हो रहा है। करीब डेढ़ अरब की आबादी वाले लोकतांत्रिक देश हिंदुस्तान में ऐसा भी हो रहा है। यह कोई कहानी नहीं हकीकत है। इस हकीकत को सिर-ए-अंजाम चढ़ा रही है उत्तराखंड राज्य पुलिस। 

9. धनबाद के झरिया में आपत्तिजनक पोस्ट के बाद तनाव, मारपीट-तोड़फोड़

झारखंड में एक युवक के वॉट्सऐप पोस्ट से विवाद खड़ा हो गया है। धनबाद के झरिया में एक युवक ने धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया। इसे देखने के बाद उस धर्म के लोग भड़क गए। देखते ही देखते मामला काफी बड़ा हो गया और लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान रास्ते से जा रहे कई लोगों को मारा-पीटा भी गया। इसके साथ ही आसपास के घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई।

10. झारखंड : झालसा ने एक दिन में 9650 मामले निपटा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया

झारखंड के झालसा एक दिन में 9650 मामलों का निष्पादन करने के चलते वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। झालसा के कार्यकारी चेयरमैन जस्टिस एचसी मिश्र ने कहा कि यह राज्य के लिए गौरव की बात है। पूरे विश्व में यह पहला मौका है, जब किसी राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ने ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है। कम समय में ही झालसा की टीम ने इस तरह का सफल आयोजन किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें