तेजस्वी यादव के साथ मिलकर बिहार को गुजरात से बेहतर बनाएंगे, मुकेश सहनी का दावा

May 02, 2024 05:58 pm ISTMalay Ojha हिन्दुस्तान, पटना
share

Bihar Lok Sabha Elections 2024: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने चुनावी सभा के दौरान दावा करते हुए कहा है कि तेजस्वी के साथ मिलकर हमलोग बिहार को गुजरात से बेहतर बनाएंगे। सहनी ने बीजेपी पर भी हमला बोला।

तेजस्वी यादव के साथ मिलकर बिहार को गुजरात से बेहतर बनाएंगे, मुकेश सहनी का दावा

Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान एक ओर जहां राजनेता अपने विरोधियों पर जमकर हमला बोला रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर बड़े-बड़े दावे करते भी नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव के साथ मिलकर हमलोग बिहार को गुजरात से बेहतर बनाएंगे। गुरुवार को एक चुनावी सभा के दौरान सहनी ने ये बातें कहीं। इस दौरान वीआईपी प्रमुख ने पीएम मोदी और बीजेपी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मेरी सुरक्षा वापस लेकर डराना चाहते हैं लेकिन वे जान लें बिहार के लोग डरते नहीं, संघर्ष करते हैं। 

सहनी ने कहा कि हम दोनों (तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी) ने भाजपा वालों का बैंड बजाकर रखा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नहीं संविधान बचाने की लड़ाई है। आज भाजपा के लोग गरीब को गुलाम बनाकर रखना चाहते हैं। उनकी सोच अमीर को अमीर बनाए रखने की तथा गरीब को गरीब बनाए रखने की है। 

उन्होंने कहा कि दस साल पहले मोदी जी ने युवाओं, किसानों , गरीबों के लिए कई वादा किया थे, लेकिन आज एक भी पूरा नहीं हुआ। आज गरीब और गरीब होता जा रहा है। सहनी ने कहा कि चुनावी सभाओं के दौरान मोदी जी मंदिर-मस्जिद की बात कर रहे हैं, रोजगार पर कोई बात करना नहीं चाहते। सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद को राजा-महाराजा समझ रहे हैं, लेकिन वे भूल गए हैं कि लोकतंत्र में जनता मालिक है। 

Malay Ojha

लेखक के बारे में

Malay Ojha
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।