ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारसासाराम में दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस ने ट्रक में मारी टक्कर, तीन की मौत

सासाराम में दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस ने ट्रक में मारी टक्कर, तीन की मौत

बिहार के सासाराम में शनिवार की सुबह एक एंबुलेंस ट्रक से टकरा गई जिससे एंबुलेंस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर- लेरूआं...

सासाराम में दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस ने ट्रक में मारी टक्कर, तीन की मौत
हिन्दुस्तान टीम,सासारामSat, 29 Dec 2018 01:27 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के सासाराम में शनिवार की सुबह एक एंबुलेंस ट्रक से टकरा गई जिससे एंबुलेंस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर- लेरूआं गांव के समीप एनएच दो पर घटी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सासाराम सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। शवों को सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। 

घटना के बारे में बताया जाता है कि गुजरात से एंबुलेंस से शव को लेकर परिजन झारखंड के धनबाद लौट रहे थे। तभी सासाराम में एंबुलेंस ट्रक से जा टकराई। टक्कर काफी तेज होने से एंबुलेंस सवार लोगों को काफी मशक्कत के बाद गाङी से निकाल अस्पताल लाया गया। सभी मृतक झारखण्ड के धनबाद जिले के ग्राम वरवन्दा थाना गोविंदडीह के बताए जाते है।मृतकों में शमीम अहमद, सेराज अहमद तथा साजन अहमद है। ये सभी अपने पिता का शव लेकर अहमदाबाद से धवबाद जा रहे थे।

वहीं घायलों में चालक गांधीधाम गुजरात के प्रभुजीत ठाकुर एवं राजू ठाकुर है। घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सभी के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।

 

बिहार: भाजपा एमएलसी सूरज नंदन कुशवाहा का निधन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें