ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार में नीतीश की नई सरकार में नहीं होंगे पिछली सरकार के ये 13 मंत्री, ये है वजह

बिहार में नीतीश की नई सरकार में नहीं होंगे पिछली सरकार के ये 13 मंत्री, ये है वजह

बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 जीत के बाद एनडीए की नई सरकार के गठन के कवायद के बीच इस बार नीतीश सरकार में पिछली सरकार के 13 मंत्री नहीं होंगे। सबसे पहले पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी इस...

बिहार में नीतीश की नई सरकार में नहीं होंगे पिछली सरकार के ये 13 मंत्री, ये है वजह
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरोMon, 16 Nov 2020 09:52 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 जीत के बाद एनडीए की नई सरकार के गठन के कवायद के बीच इस बार नीतीश सरकार में पिछली सरकार के 13 मंत्री नहीं होंगे। सबसे पहले पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी इस बार बिहार सरकार में शामिल नहीं होंगे। वहीं दो कपिल देव कामत (जदयू) और विनोद कुमार सिंह (भाजपा) दिवंगत हो चुके हैं जबकि शेष दस चुनाव हार गए हैं। इनमें जदयू के आठ और भाजपा के दो मंत्री शामिल हैं। भाजपा के सुरेश शर्मा और ब्रजकिशोर बिंद वहीं जदयू के कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, जयकुमार सिंह, शैलेश कुमार, लक्ष्मेश्वर राय, संतोष निराला, खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, रमेश ऋषिदेव, रामसेवक सिंह भी हार गए हैं।

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार के साथ 15 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ, देखिए पूरी लिस्ट

विधानसभा अध्यक्ष पद पर फंसा पेच 
सूत्रों के अनुसार बिहार विधानसभा के अध्यक्ष को लेकर दोनों दलों में जिच फंस गयी है। संख्या बल के हिसाब से भाजपा ने इस पद के लिए दावा कर दिया है, जबकि जदयू पिछली सरकार की तरह इस पद को अपने पास रखना चाहती है। उसका तर्क यह भी है कि विधान परिषद के कार्यकारी सभापति भाजपा के ही हैं, जबकि उस हाउस में जदयू के भाजपा से अधिक सदस्य हैं। 

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार आज 7वीं बार लेंगे बिहार के सीएम पद की शपथ, तारकिशोर और रेणु देवी बनेंगी डिप्टी सीएम

हम और वीआईपी को एक एक मंत्री पद
आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत आधा दर्जन लोगों को राज्यपाल फागू चौहान द्वारा सोमवार को शपथ दिलाए जाने की संभावना है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक नई सरकार के इस पहले शपथ ग्रहण समारोह में जो नेता शपथ लेंगे उनमें दो जदयू, दो भाजपा और एक-एक हम और वीआईपी से होंगे। कयासों पर भरोसा करें तो सीएम समेत आठ नेताओं के शपथ की भी चर्चाएं हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा और जदयू से तीन-तीन लोगों का शपथ होगा। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा। जानकारी के अनुसार जदयू से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री जबकि बिजेन्द्र प्रसाद यादव मंत्री, वीआईपी से मुकेश सहनी जबकि हम प्रमुख जीतन राम मांझी के पुत्र एमएलसी डॉ. संतोष सुमन मंत्री पद की शपथ लेंगे। 

वहीं, भाजपा से तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी का शपथ लेना तय माना जा रहा है। अगर अधिक की संख्या पर मुहर लगी तो भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव, मंगल पांडेय, जदयू के श्रवण कुमार, नरेन्द्र नारायण यादव, महेश्वर हजारी आदि भी शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा एक-दो नाम चौंकाने वाले भी हो सकते हैं। 

ये भी पढृें: पहली बार NDA सरकार में नहीं दिखेंगे सुशील मोदी, जानिए इनसाइड स्टोरी क्यों नहीं शामिल होंगे नीतीश मंत्रिमंडल में

निकट भविष्य में होगा मंत्रिमंडल का विस्तार 
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो एनडीए की नई सरकार का पहला शपथ ग्रहण समारोह फिलहाल छोटे स्वरूप में होगा। सीएम समेत छह से आठ मंत्रियों को शपथ दिलाने के बाद निकट भविष्य में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं। विधायकों की संख्या के लिहाज से भाजपा को सबसे अधिक 20-21 जबकि जदयू को सीएम समेत 13-14 मंत्री मिलेंगे। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें