ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारमाइक से नहीं निकली आवाज, अश्विनी चौबे का गुस्सा हाई; मरोड़ दिया माइक

माइक से नहीं निकली आवाज, अश्विनी चौबे का गुस्सा हाई; मरोड़ दिया माइक

बक्सर के एक कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे गुस्से में दिखे, बोलते समय माइक से आवाज नहीं आई और फिर अश्विन चौबे का गुस्सा हाई हो गया,फिर उन्होने माइक भी मरोड़ दिया।

माइक से नहीं निकली आवाज, अश्विनी चौबे का गुस्सा हाई; मरोड़ दिया माइक
Sandeepलाइव हिन्दुस्तान,बक्सरSun, 13 Nov 2022 07:20 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बक्सर में सनातन संस्कृति समागम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, मंच से अश्विनी चौबे बोल रहे थे, तभी अचानक पोडियम में लगे माइक से आवाज आनी बंद हो गई।  और इतनी सी बात पर उन्हे गुस्सा आ गया, फिर क्या था, सबके सामने उन्होने मंच संचालक की क्लास लगा दी। 


हालाकिं मंच संचालक ने उन्हें तुरंत दूसरा माइक दिया, लेकिन अश्विनी चौबे का गुस्सा नहीं थमा, बीजेपी सांसद ने उनके हाथ से माइक छीन लिया और उन्हें धक्का भी दिया। इतना ही नहीं पोडियम में लगे माइक को उन्होंने गुस्से में पूरा मोड़ दिया।

बक्सर में श्री राम कर्मभूमि न्यास के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अश्विनी चौबे गुस्सा शामिल हुए थे। दरअसल, संतों की ओर से किए जा रहे प्रज्ञा प्रवाह का संचालन जियर स्वामी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अश्विनी चौबे को बोलने के लिए दो मिनट का समय दिया। इसके लिए जैसे ही वो पोडियम के पास पहुंचे, बोलना चाहा तो माइक से आवाज ही नहीं निकली।

बक्सर-अहिल्या के उद्धार स्थल अहिरौली में हो रहे सनातन संस्कृति समागम पर देश की निगाहें टिक्की हुई है। 15 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 9 राज्य के मुख्यमंत्री शामिल होंगे, 14 नवंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आगमन होगा। वहीं 15 नवंबर को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का भी आगमन होगा
 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े