Hindi NewsBihar NewsThe administration cleared the situation on the madrassa blast that caused political strife the country bomb had exploded clean chit to Imam
सियासी तकरार का कारण बने मदरसा ब्लास्ट पर प्रशासन ने साफ की स्थिति, फटा था देशी बम, इमाम को क्लीनचिट

सियासी तकरार का कारण बने मदरसा ब्लास्ट पर प्रशासन ने साफ की स्थिति, फटा था देशी बम, इमाम को क्लीनचिट

संक्षेप: बिहार में सियासी तकरार का कारण बन गए बांका मदरसे में हुए विस्फोट के मामले में जिले के पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को कई बातें साफ कर दीं। एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता ने कहा कि यहां देसी बम फटा...

Thu, 10 June 2021 06:58 PMYogesh Yadav बांका। कार्यालय संवाददाता,
share Share
Follow Us on

बिहार में सियासी तकरार का कारण बन गए बांका मदरसे में हुए विस्फोट के मामले में जिले के पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को कई बातें साफ कर दीं। एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता ने कहा कि यहां देसी बम फटा था, जो कंटेनर में रखा था। तमाम सवालों को खारिज करते हुए एसपी ने कहा कि बम विस्फोट में मृत इमाम की कोई संदिग्ध गतिविधियां सामने नहीं आई हैं। डीएम सुहर्ष भगत ने बताया कि नवटोलिया स्थित मस्जिद में संचालित मदरसा अवैध था। इसका रजिस्ट्रेशन नहीं था और रैयती जमीन पर पिछले 18-20 वर्षो से चल रहा था। यहां 50-60 बच्चों को तालीम दी जाती थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डीएम ने कहा कि सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत चांदन नदी तट पर बसे चमरेली नवटोलिया गांव स्थित मदरसा में मंगलवार सुबह बम विस्फोट हुआ था। विस्फोट में घायल इमाम मौलाना अब्दुल मोबीन (33) को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। डीएम ने कहा कि यह मदरसा, मदरसा बोर्ड से रजिस्टर्ड नहीं था। अभी लॉकडाउन के कारण बंद था। मामले में अन्य सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।  

एसपी ने कहा आठ जून सुबह 8.35 बजे सूचना मिली कि मदरसा में बम बलास्ट हुआ है। अभी तक की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे लगता है कि यह देसी बम था। बम कंटनेर में रखा था और विस्फोट से पिलर गिरने के कारण छत गिर गयी थी। उन्होंने कहा कि नवटोलिया का इतिहास रहा है कि यहां देसी बम से वारदात को अंजाम दिया गया है। इसको लेकर कई मामले भी दर्ज हैं।

Bihar Exit Polls, बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

मस्जिद के मृत इमाम झारखंड के देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। उनका कोई संदिग्ध चरित्र नहीं रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इमाम के चेहरे पर चोट लगने की बात कही गई है। एसपी ने कहा कि मदरसा के मुख्य दरवाजा के दाहिनी तरफ विस्फोट का केन्द्र था। इसकी जांच भागलपुर से आयी एफएसएल की टीम व एटीएस द्वारा की जा रही है। टीम की रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा कि विस्फोट में किस पदार्थ का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav
योगेश यादव देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं। यहीं के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से कामर्स में ग्रेजुएशन किया। काशी विद्यापीठ से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री (MJMC) ली है। 2001 में अमर उजाला से करियर की शुरुआत की। 2008 में हिन्दुस्तान ज्वाइन किया और चंडीगढ़ के साथ प्रयागराज एडिशन को लांच कराने में भूमिका निभाई। हिन्दुस्तान वाराणसी में लंबे समय तक सिटी और अपकंट्री इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाने के बाद 2020 में डिजिटल टीम का हिस्सा बने। राजनीतिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar chunav voting, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।