ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारतेजस्वी बनेंगे CM- अब नहीं बोल पाएंगे RJD नेता; शुरू करने वाले जगदानंद सिंह ने लगाई रोक

तेजस्वी बनेंगे CM- अब नहीं बोल पाएंगे RJD नेता; शुरू करने वाले जगदानंद सिंह ने लगाई रोक

बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को इस मामले में बयान देने से मना कर दिया है। राजद के सभी नेताओं को हिदायत दी है।

तेजस्वी बनेंगे CM- अब नहीं बोल पाएंगे RJD नेता; शुरू करने वाले जगदानंद सिंह ने लगाई रोक
Sudhir Kumarलाइव हिंदुस्तान,पटनाSat, 01 Oct 2022 08:35 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

अगले साल यानी 2023 में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर राजद नेताओं के बयान से विवाद उत्पन्न हो गया है। मंगलवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने सवाल को टालते हुए जवाब देने से इनकार कर दिया। इशारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद नेताओं के बयान पर अपनी नाराजगी और इनकार जाहिर कर दिया। उसके बाद राजद ने अपने नेताओं पर पाबंदी लगा दी है।

 बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सभी सांसद विधायक, विधान पार्षद और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को इस मामले में बयान देने से मना कर दिया है।   प्रदेश अध्यक्ष राजद के सभी नेताओं को इस मुद्दे पर नहीं बोलने की स्पष्ट हिदायत दी है।

 

सोशल मीडिया पर CM नीतीश गंभीर, साइबर सेल को किया अलर्ट; समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

 

तेजस्वी यादव को 2023 बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने का दावा सबसे पहले जगदानंद सिंह ने ही किया था। दिल्ली में एक चैनल को दिए बयान में उन्होंने कहा कि नीतीश जी की घोषणा के अनुसार अगले साल बिहार का भविष्य तेजस्वी यादव देखे और देश का भविष्य नीतीश कुमार देखेंगे। न्यूज़ रिपोर्टर के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा था की तेजस्वी यादव को बिहार के सीएम की जिम्मेदारी दी जाएगी और नीतीश कुमार देश के लिए काम करेंगे।  शुक्रवार को राजद के भाई बिरेंद्र ने प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर का समर्थन किया।  उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सिंह राज्य की बागडोर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के हाथ में सौंप देंगे। 

ड्यूटी कर रही बिहार पुलिस ने दरवाजे से उठाया पंखा, गृहस्वामी कर रहे तारीफ; समझें क्या है मामला

 

हालांकि, इसे लेकर तेजस्वी यादव से जब पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कोई जल्दबाजी नहीं है।  तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की तारीफ भी की।

 शनिवार को नीतीश कुमार से जब यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने तल्ख अंदाज में कहा-  छोड़िए यह सब बात, इसकी चिंता मत कीजिए। नीतीश कुमार इस मुद्दे पर ज्यादा बोले भी नहीं। उसके बाद राजद प्रदेश अध्यक्ष की ओर से अपने पार्टी जनों पर यह आचार संहिता आयत कर दी गई है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें