ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: राज्यपाल से मिले तेजस्वी, उनके फैसले के खिलाफ अदालत जाने की बात कही

बिहार: राज्यपाल से मिले तेजस्वी, उनके फैसले के खिलाफ अदालत जाने की बात कही

बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राजद से पहले नीतीश कुमार को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए आज तेजस्वी यादव ने बिहार के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से मुलाकात...

बिहार: राज्यपाल से मिले तेजस्वी, उनके फैसले के खिलाफ अदालत जाने की बात कही
पटना, एजेंसीThu, 27 Jul 2017 09:02 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राजद से पहले नीतीश कुमार को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए आज तेजस्वी यादव ने बिहार के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से मुलाकात की।  

राज्यपाल ने नीतीश कुमार से कहा है कि वह आज 10 बजे शपथ लेने के बाद दो दिन के भीतर विधानसभा में अपना बहुमत साबित करें। नीतीश कुमार ने कल रात मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस इस्तीफे के पीछे का कारण राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी के साथ नीतीश की तनातनी को माना जा रहा है। तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं लेकिन  नीतीश के कहने के बावजूद उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था।

ये भी  पढ़ें: बिहार: 10 बजे CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, Dy CM बनेंगे सुशील मोदी

नीतीश कुमार की कल रात राज्यपाल के साथ मुलाकात के बाद तेजस्वी राजद के कुछ विधायकों और नेताओं को लेकर त्रिपाठी से मिलने राजभवन गए। उन्होंने मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, 'एकमात्र सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राजद को सरकार बनाने के लिए आमंिात किया जाना चाहिए। हम कानूनी सलाह ले रहे हैं और राज्यपाल के फैसले के खिलाफ हम अदालत जाएंगे।'

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को पांच साल तक सरकार चलाने का जनादेश दिया था। नीतीश कुमार ने इस जनादेश के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के खिलाफ राज्य भर में विरोध प्रदर्शन होंगे और उनका बाहर कहीं जाना मुश्किल हो जाएगा। तेजस्वी ने दावा किया कि उनके पास अधिकांश जदयू विधायकों का समर्थन है। उन्होंने कहा,  मुझे यकीन है कि सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्ध जदयू के अधिकतर विधायक शक्तिपरीक्षण में सरकार के खिलाफ मतदान करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें