ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारलोकसभा चुनाव से पहले बिहार यात्रा पर निकलेंगे तेजस्वी, बूथ स्तर तक RJD की मजबूती का लेंगे जायजा

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार यात्रा पर निकलेंगे तेजस्वी, बूथ स्तर तक RJD की मजबूती का लेंगे जायजा

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव अक्टूबर महीने में राज्य के सभी जिलों के दौरे पर निकलेंगे। यात्रा के दौरान तेजस्वी जमीनी स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे।

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार यात्रा पर निकलेंगे तेजस्वी, बूथ स्तर तक RJD की मजबूती का लेंगे जायजा
Malay Ojhaहिन्दुस्तान,पटनाMon, 18 Sep 2023 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव अक्टूबर महीने में राज्य के सभी जिलों के दौरे पर निकलेंगे। अपनी यात्रा के दौरान तेजस्वी जमीनी स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है लेकिन आरजेडी के सूत्रों ने की ओर से बताया गया है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर तेजस्वी प्रसाद अक्टूबर माह में बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार अपनी यात्रा के दौरान तेजस्वी सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं, जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही वे बूथ स्तर तक आरजेडी की मजबूती का जायजा लेंगे और कहीं कोई विवाद या परेशानी होगी तो उसे दूर करने की कोशिश भी होगी। इस संबंध में आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूरी पार्टी बूथ और वार्डों तक पहुंच चुकी है। बरसात के बाद तेजस्वी पूरे बिहार में जाएंगे। 

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले भी तेजस्वी यादव ने राज्य का तूफानी दौरा किया था, जिसका सकारात्मक परिणाम भी पार्टी को मिला था। बिहार में 243 सदस्यों वाली विधान सभा में आरजेडी ने 75 सीटों पर जीत हासिल करते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और आरजेडी उन सभी सीटों पर अपनी मजबूती को बढ़ाने रणनीति पर काम करने जा रही है। 

वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव की संभावित बिहार यात्रा पर पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने तंज कसा है। नितिन नवीन ने कहा कि 14 माह से तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं। वे पांच डिपार्टमेंट लेकर बैठे हुए हैं। 14 महीने में विदेश यात्रा और राजनीतिक प्रवास के अलावा उन्होंने किया क्या है? वे जिले में जाएंगे जनता उनसे सवाल पूछेगी कि पांच विभागों में आपने क्या काम किया है?

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े