तेजस्वी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- मुद्दे की बात नहीं करते मोदी जी, इसलिए लोगों ने सुनना बंद कर दिया

Malay Ojha लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

तेजस्वी ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि अब पीएम के भाषण को देश का कोई भी आदमी सुनना नहीं चाह रहा है। इसका कारण है कि बिना मुद्दे की बातों को वह लोगों के बीच लेकर जा रहे हैं।

तेजस्वी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- मुद्दे की बात नहीं करते मोदी जी, इसलिए लोगों ने सुनना बंद कर दिया

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं। एक बार फिर पीएम पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा है कि मोदी जी मुद्दे की बात नहीं करते हैं, इसलिए देश की जनता उनको सुनना नहीं चाहती है। आरजेडी नेता ने कहा कि दो दिन पहले उन्होंने पीएम के नाम एक खुला पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन वादों को याद दिलाया है, जो 2019 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने किया था। सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने ये बातें कहीं।

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अब पीएम के भाषण को देश का कोई भी आदमी सुनना नहीं चाह रहा है। इसका कारण है कि बिना मुद्दे की बातों को वह लोगों के बीच लेकर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री अपने चुनावी भाषण में ऐसी-ऐसी बातों का जिक्र कर रहे हैं जिसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।

ये बिहार है, दिल्ली और झारखंड नहीं; जेल जाने वाले बयान पर पीएम मोदी को तेजस्वी का जवाब

पूर्व डिप्टी सीएम ने दावा करते हुए कहा कि बिहार में बीजेपी गठबंधन का सफाया हो रहा है। अब देश की जनता ने मन बना लिया है कि बीजेपी से देश को मुक्ति दिलानी है। तेजस्वी  ने एक बार फिर से दावा किया है कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। 

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Malay Ojha

लेखक के बारे में

Malay Ojha
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।