ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारतेजस्वी ने नीतीश कुमार को दी चुनौती, कहा- नहीं संभल रहा बिहार तो इस्तीफा दें, हम बताएंगे कैसे चलती है सरकार

तेजस्वी ने नीतीश कुमार को दी चुनौती, कहा- नहीं संभल रहा बिहार तो इस्तीफा दें, हम बताएंगे कैसे चलती है सरकार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार सुबह फेसबुक लाइव के जरिए लोगों से रूबरू हुए। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि हम जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। सरकारी आवास और...

तेजस्वी ने नीतीश कुमार को दी चुनौती, कहा- नहीं संभल रहा बिहार तो इस्तीफा दें, हम बताएंगे कैसे चलती है सरकार
पटना, हिन्दुस्तान टीमMon, 17 May 2021 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार सुबह फेसबुक लाइव के जरिए लोगों से रूबरू हुए। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि हम जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। सरकारी आवास और पार्टी दफ्तर सहित आर्थिक मदद तक की पेशकश की है। 

उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष से जुड़े लोग लगातार नेता प्रतिपक्ष को खोज रहे हैं तो इससे साफ है कि उनसे सत्ता नहीं संभल रही। तेजस्वी ने कहा कि अगर बिहार नहीं संभल रहा है तो हम लोगों को मौका दें। हम बताएंगे कि व्यवस्था कैसे संभाली जाती है। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं कि हमें पूरे बिहार में दौरा करने और लोगों तक मदद पहुंचाने की अनुमति दी जाए।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि कोरोना से बिहार की स्थिति बेहद खराब है। स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से फेल साबित हुई है। कहा कि महामारी के दौर में हमने सरकार को कई पत्र लिखे। उन पर अमल तो दूर, आज तक जवाब तक नहीं मिला। 

जब हम सड़क पर आते हैं तो केस कर देते हैं
तेजस्वी ने कहा कि हम लोगों से कहा जा रहा है कि सड़क पर आइए, अस्पतालों का दौरा कीजिए और जब हम लोग सड़क पर आते हैं तो केस कर दिया जाता है। आपदा में गायब रहने के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष लालूजी का स्वास्थ्य खराब है। इसीलिए उन्हें बिहार नहीं लाए। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे स्टॉफ के तमाम लोग संक्रमित हो गए थे। हमें भी कोविड के लक्षण थे, जांच कराकर खुद को आइसोलेट रखा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें