ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार तेजस्वी का नीतीश पर निशाना, कहा-अगले चुनाव में हो जाएगा NDA का सफाया

तेजस्वी का नीतीश पर निशाना, कहा-अगले चुनाव में हो जाएगा NDA का सफाया

रिम्स में भर्ती अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का हाल जानने शनिवार को रांची पहुंचे बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश...

 तेजस्वी का नीतीश पर निशाना, कहा-अगले चुनाव में हो जाएगा NDA का सफाया
पटना, लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 11 Nov 2018 10:20 AM
ऐप पर पढ़ें

रिम्स में भर्ती अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का हाल जानने शनिवार को रांची पहुंचे बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लाठी की बदौलत तानाशाही चला रहे हैं। जनता सब देख रही है।

रालोसपा वाले लोगों ने नीच कहे जाने पर प्रदर्शन किया तो उनपर लाठीचार्ज कराया। युवा राजद के लोगों ने बेरोजगारी के सवाल पर राजभवन मार्च किया तो उन लोगों पर भी लाठी चार्ज किया। नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार विकास के सवालों से भाग रही है।

CM नीतीश के खिलाफ रालोसपा का आक्रोश मार्च, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

अगले चुनाव में एनडीए का सफाया हो जाएगा: तेजप्रताप के समर्थकों को पार्टी में किनारे करने के सवाल से भी तेजस्वी यादव कन्नी काट गए। उन्होंने कहा कि अब यह सवाल अप्रासंगिक हो गया है। असली सवाल तो यह है कि अगले चुनाव में एनडीए का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राजद के सारे कार्यकर्ता एकजुट हैं। सभी मिलकर अगले लोकसभा चुनाव में एनडीए का सफाया कर देंगे। झारखंड में भी राजद इस बार अच्छा प्रदर्शन करेगा। लालू प्रसाद की पुत्री रागिनी यादव भी पति और पुत्र के साथ शनिवार को उनसे मिलीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें