ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार में होगी शिक्षकों की बंपर बहाली, सीएम नीतीश ने किया ऐलान

बिहार में होगी शिक्षकों की बंपर बहाली, सीएम नीतीश ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी संख्या में शिक्षकों की बहाली की गई और अभी बड़े पैमाने पर शिक्षकों की और बहाली की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमलोग शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं।

बिहार में होगी शिक्षकों की बंपर बहाली, सीएम नीतीश ने किया ऐलान
Malay Ojhaहिन्दुस्तान,पटनाSun, 26 Mar 2023 05:57 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमलोग शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं। लड़कियों के लिए साइकिल योजना और पोशाक योजना चलाई गई। 22 हजार स्कूल के भवनों का निर्माण करवाया गया। अनुसूचित जाति-जनजाति समाज के जो बच्चे पहले स्कूल नहीं जा पाते थे, उन्हें स्कूल पहुंचाया गया। बड़ी संख्या में शिक्षकों की बहाली की गई। जल्द बड़े पैमाने पर बहाली की जाएगी। 

श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित रामलखन सिंह यादव स्मृति समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब स्कूलों में पढ़नेवाली लड़कियों की संख्या लड़कों के बराबर हो गई है। सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज खोला गया। मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। कहा कि सभी लोग अपनी बच्चियों को जरूर पढ़ाएं। अपने बच्चों को भी पढ़ाएं। बिहार में पहले प्रजनन दर 4.3 थी। लड़कियों के शिक्षित होने से यह घटकर 2.9 पर आ गई है। 

नीतीश कुमार ने कहा कि एक सर्वे से पता चला कि पति-पत्नी में अगर पत्नी मैट्रिक पास है तो देश की प्रजनन दर 2 थी और बिहार की भी प्रजनन दर 2 थी। पति-पत्नी में अगर पत्नी इंटर पास है तो देश की प्रजनन दर 1.7 थी जबकि बिहार की प्रजनन दर 1.6 थी। तब हमलोगों ने तय किया कि लड़कियों को शिक्षित करेंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें