ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारBihar Elections: चुनाव से पहले हर घर पहुंचाएंगे नल का जल - नीतीश कुमार

Bihar Elections: चुनाव से पहले हर घर पहुंचाएंगे नल का जल - नीतीश कुमार

जल जीवन हरियाली यात्रा पर सोमवार को अररिया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव चिंता का बड़ा कारण है। भूजल स्तर नीचे जा रहा है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए ही राज्य...

Bihar Elections: चुनाव से पहले हर घर पहुंचाएंगे नल का जल - नीतीश कुमार
हिन्दुस्तान टीम, अररिया किशनगंजTue, 07 Jan 2020 06:42 AM
ऐप पर पढ़ें

जल जीवन हरियाली यात्रा पर सोमवार को अररिया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव चिंता का बड़ा कारण है। भूजल स्तर नीचे जा रहा है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए ही राज्य में जल जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत की गई है। इस साल चुनाव से पहले हर घर नल का जल पहुंच जाएगा। काम तेजी से हो रहा है। सीएम ने कहा कि हर घर बिजली पहुंचा दी गई है, लेकिन अब सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा। क्योंकि असली बिजली सौर ऊर्जा ही है। ये खत्म होने वाला संसाधन नहीं है। 

उन्होंने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के वीसी से अररिया कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू करने के लिए बात हो चुकी है। सिमराहा में बनने वाले इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम फणीश्वर नाथ रेणु अभियंत्रण महाविद्यालय करने की घोषणा की। इससे पहले वे हयातपुर पंचायत के रजोखर में राजा तालाब को देखा और पौधरोपण किया। सम्मेलन के दौरान उन्होंने 727 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री किशनगंज के ठाकुरगंज के भातडाला पहुंचे। वहां पर पोखर के जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी के मानव शृंखला में भाग लेकर जल जीवन हरियाली के संकल्प को दोहराएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें