ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारतेजस्वी पर सुशील मोदी का तंज, ध्यान बराबर संपत्ति अर्जन में रहा

तेजस्वी पर सुशील मोदी का तंज, ध्यान बराबर संपत्ति अर्जन में रहा

उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बुधवार को विधान परिषद में बिना नेता प्रतिपक्ष का नाम लिए कई बार कटाक्ष किया। राजद के रामचंद्र पूर्वे के तंज के जवाब में कहा कि बिहार में कुछ लोगों का ध्यान बराबर अवैध रूप...

तेजस्वी पर सुशील मोदी का तंज, ध्यान बराबर संपत्ति अर्जन में रहा
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरोWed, 24 Jul 2019 09:42 PM
ऐप पर पढ़ें

उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बुधवार को विधान परिषद में बिना नेता प्रतिपक्ष का नाम लिए कई बार कटाक्ष किया। राजद के रामचंद्र पूर्वे के तंज के जवाब में कहा कि बिहार में कुछ लोगों का ध्यान बराबर अवैध रूप से संपत्ति अर्जन में रहा। समाज में बढ़ती गैर बराबरी का यह मुख्य कारण रहा है।

भोजनावकाश के बाद मोदी ने आरोप लगाया कि अवैध संपत्ति अर्जन का आलम यह रहा कि महज 29 साल की उम्र में एक हजार करोड़ के मालिक हो गए। आरोप लगाया कि रघुनाथ झा का मकान लिखवा लिया। रमा देवी की जमीन लिखवा ली। चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी से लाखों की जमीन दान में ले ली। एक दर्जन लोग से संपत्ति दान में ली। तीन एकड़ की जमीन में मॉल बनवाने लगे। टिस्को कंपनी का शानदार गेस्ट हाउस गरीब रैली करने वालों ने ले लिया। पूछा कि 15 साल के राजद के शासन में कितने लोग गरीबी की रेखा से ऊपर उठे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें