ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारकिसान सम्मान निधि: सुशील मोदी बोले- बिहार के 81 लाख किसानों को मिले 7503 करोड़

किसान सम्मान निधि: सुशील मोदी बोले- बिहार के 81 लाख किसानों को मिले 7503 करोड़

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि की शुरुआत के दो वर्ष पूरे हो गए हैं। इस योजना में बिहार के 80.90 लाख किसानों को अब तक...

किसान सम्मान निधि: सुशील मोदी बोले- बिहार के 81 लाख किसानों को मिले 7503 करोड़
हिन्दुस्तान,पटनाWed, 24 Feb 2021 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि की शुरुआत के दो वर्ष पूरे हो गए हैं। इस योजना में बिहार के 80.90 लाख किसानों को अब तक 7,503 करोड़ 79 लाख की सहायता मिली है। आजादी के बाद पहली बार किसानों के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत बिना किसी बिचौलिया व कमीशन के सीधे किसानों के खाते में राशि हस्तांतरित की जाती है।

बुधवार को जारी बयान में सांसद ने कहा कि अब तब देश के 10.75 करोड़ किसानों को 1.15 लाख करोड़ की सहायता मिल चुकी है, जबकि कांग्रेस की ऋण माफी के ऐलान से देश के किसानों को 50 हजार करोड़ का लाभ भी नहीं मिला। इस साल के बजट में 65 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। अगले 10 साल में किसानों को करीब 6.5 लाख करोड़ की सहायता मिलेगी। 

मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल देश का अकेला राज्य है जहां के 68 लाख किसान सहायता पाने की पात्रता के बावजूद वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अड़ियल रवैये के कारण इस योजना के लाभ से वंचित हैं। जब वहां के 38 लाख किसानों ने सीधे पोर्टल के जरिए अपना निबंधन करा लिया तो प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार को श्रेय न मिले, इसलिए पश्चिम बंगाल की सरकार ने उनकी सूची केन्द्र सरकार को उपलब्ध नहीं कराई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें