ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारमुंबई पहुंचे पटना एसपी सिटी विनय तिवारी, कहा- सुशांत केस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है

मुंबई पहुंचे पटना एसपी सिटी विनय तिवारी, कहा- सुशांत केस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने के लिए पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी मुंबई पहुंच गए हैं। मुंबई पहुंचे एसपी सिटी विनय तिवारी ने कहा है कि सुशांत केस की जांच...

मुंबई पहुंचे पटना एसपी सिटी विनय तिवारी, कहा- सुशांत केस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है
पटना, हिन्दुस्तान टीमSun, 02 Aug 2020 08:05 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने के लिए पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी मुंबई पहुंच गए हैं। मुंबई पहुंचे एसपी सिटी विनय तिवारी ने कहा है कि सुशांत केस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। जिन लोगों से बयान लिये गये हैं उनका विश्लेषण किया जा रहा है। 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच को मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई पुलिस बिहार पुलिस टीम को सहयोग नहीं दे रही है। यही वजह है कि पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को भी मुंबई भेजा गया है।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच कर रही पटना पुलिस को अब तक कई अहम सुराग मिले हैं। अब तक दर्ज किये लोगों के बयान से एसआईटी को यह पता चला है कि 9 से 13 जून के बीच सुशांत सिंह के मोबाइल में 14 सिम बदले गए थे। सुशांत के घर में हुई पार्टी के बाद 14 जून को सुशांत की इहलीला खत्म हो गई। ऐसे में एसआईटी उन कड़ियों को ढूंढ़ने में जुटी है, जिन हकीकतों पर शुरू से मुंबई पुलिस पर्दा डाल रही है।

सूत्रों की मानें तो एसआईटी को यह भी पता चला है कि पूर्व सेक्रेटरी दिशा की मौत का सच सुशांत को पता चल चुका था। मौत से पहले दिशा ने सुशांत को फोन करके कुछ बता दिया था। कहीं इसे वह उगल न दें, शायद इसके डर से शातिरों व उनके शार्गिदों द्वारा सुशांत को डराया-धमकाया जा रहा था। सूत्र यह भी बताते हैं कि सुशांत के रूम पार्टनर सिद्धार्थ पिठानी को इन सब अहम राजों के बारे में बहुत कुछ पता है। शायद इसलिए एसआईटी सिद्धार्थ पिठानी के बयान को दर्ज करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 

फुटेज भी लगा दिया ठिकाने
बताया यह भी जा रहा है कि सोची समझी साजिश के तहत घटना के बाद बांद्रा सोसाइटी समेत सुशांत के फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मुंबई पुलिस व साजिशकर्ताओं ने अपने कब्जे में ले लिया। शायद यही वजह है कि पटना एसआईटी को अब तक फुटेज समेत अन्य इलेक्ट्रोनिक्स सबूत नहीं मिल सके हैं। इसकी पुष्टि बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने खुद की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें