ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारसुशांत केस : FIR दर्ज होने के बाद क्या रिया चक्रवर्ती हो गईं लापता ? जानें वकील ने क्या दिया जवाब

सुशांत केस : FIR दर्ज होने के बाद क्या रिया चक्रवर्ती हो गईं लापता ? जानें वकील ने क्या दिया जवाब

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से बिहार पुलिस उन्हें तलाश रही है। बताया जा रहा है कि रिया अंडरग्राउंड हो गई है, उनके मोबाइल भी स्वीच ऑफ आ रहे हैं। इस...

सुशांत केस : FIR दर्ज होने के बाद क्या रिया चक्रवर्ती हो गईं लापता ? जानें वकील ने क्या दिया जवाब
हिन्दुस्तान टीम,पटना Tue, 04 Aug 2020 10:25 AM
ऐप पर पढ़ें

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से बिहार पुलिस उन्हें तलाश रही है। बताया जा रहा है कि रिया अंडरग्राउंड हो गई है, उनके मोबाइल भी स्वीच ऑफ आ रहे हैं। इस बीच रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मान शिंदे ने बिहार पुलिस के उन दावों को खारिज करते हुए कहा कि लापता नहीं है।  वकील ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभी तक रिया को मुंबई पुलिस का कोई समन नहीं मिला है। वकील सतीश मान शिंदे ने कहा कि अभी तक रिया ने पुलिस के साथ सहयोग किया है। 

सबूत मिलते ही करेंगे गिरफ्तार : 

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि रिया चक्रवर्ती हमारी आरोपी है, हमारी पुलिस जांच कर रही है, सबूत मिलते ही अब रिया की गिरफ्तारी करेंगे। डीजीपी ने टीवी न्यूज चैनलों से बातचीत में कहा कि अभी हमारे पास सबूत नहीं है। हमारी टीम मुंबई इसी लिए वहां गई है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी बेगुनाह को गिरफ्तार नहीं करेंगे हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन अगर सबूत मिले तो किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। सबूत मिलते ही गैर जमानती वारंट जारी होगा। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस हमें सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग मुबंई पुलिस के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस को हमें सहयाेग करना होगा। 

 

अब तक तीन बार ठिकाना बदल चुकी है रिया चक्रवर्ती  
सुशांत सिंह प्रकरण की मुख्य आरोपित अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पटना पुलिस की एसआईटी के रडार पर है। रिया को गिरफ्तारी का डर सताने लगा है। इस कारण वह अब तक तीन बार ठिकाना बदल चुकी हैं।  सूत्र बताते हैं कि ठिकाना बदलने में रिया को मुंबई पुलिस मदद कर रही है। पटना पुलिस की टीम को रिया की भनक न लगे, लिहाजा उसे सेफजोन में रखा रहा है। दूसरी ओर पटना पुलिस की एसआईटी को यह जानकारी मिल गई है कि इस वक्त रिया कहां हैं? जल्द ही रिया पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। 

सियासी महकमे में रिया की धमक 
सूत्रों की मानें तो सियासी महकमे में रिया चक्रवर्ती की अच्छी-खासी पैठ है। महाराष्ट्र के कद्दावर नेता के साथ भी रिया के अच्छे संबंध हैं। कहा यह जा रहा है कि इसी सियासी पैठ के कारण पूरी मुंबई पुलिस उसे बचाने में जुट गयी है। जिस वक्त मामला था उस समय रिया को पता था कि सुशांत के केस में उसे कुछ नहीं होने वाला। मगर अचानक पटना में मामला दर्ज होने के बाद जांच की आंच उस तक पहुंच गई। 

शौविक भी लापता, नहीं मिल रहा सुराग 
रिया का भाई और सुशांत की कंपनी में हिस्सेदार रह चुका शौविक चक्रवर्ती भी केस दर्ज होने के बाद लापता है। खबर है कि शौविक और रिया एक साथ ही हैं। एफआईआर में सुशांत के पिता उन पर भी बेहद गंभीर आरोप लगा चुके हैं। हालात देखकर शौविक अंडरग्राउंड हो गया है। उसने भी आज तक पटना पुलिस से संपर्क करने की कोशिश नहीं की। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें