ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारसुशांत केस : फैसला बिहार में हुआ, बेचैनी महाराष्ट्र में बढ़ी - जदयू प्रवक्ता संजय सिंह

सुशांत केस : फैसला बिहार में हुआ, बेचैनी महाराष्ट्र में बढ़ी - जदयू प्रवक्ता संजय सिंह

प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में बिहार सरकार ने अपने अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल करते हुए सीबीआई जांच की अनुशंसा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक...

सुशांत केस : फैसला बिहार में हुआ, बेचैनी महाराष्ट्र में बढ़ी - जदयू प्रवक्ता संजय सिंह
हिन्दुस्तान टीम,पटना Wed, 05 Aug 2020 09:08 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में बिहार सरकार ने अपने अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल करते हुए सीबीआई जांच की अनुशंसा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक वृद्ध पिता को इंसाफ दिलाने के लिए निर्णय लिया लेकिन इस फैसले से कुछ बरसाती मेढ़क टर्र-टर्र करने लगे। फैसला बिहार में हुआ और बेचैनी महाराष्ट्र में बढ़ गई। 

कहा कि शिवसेना में परजीवी की हैसियत रखने वाले संजय राउत अनर्गल बयानबाजी करने लगे। संजय राउत को यह समझना चाहिए कि जब राजनीति में उनका जन्म नहीं हुआ था तब नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री थे और बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके थे। अनुभव में कम होने के बावजूद संजय राउत का यह ओछापन बेहद शर्मनाक है। संजय राउत की राजनीति अबतक एक परिवार की चाटुकारिता पर ही चल रही है।  संजय राउत ने आज बेचैनी दिखाकर इस बात पर मुहर लगा दी है कि उनकी सरकार में अवश्य कोई असामाजिक तत्व हैं। इसी असामाजिक तत्व को बचाने के लिए मुम्बई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार कुकर्म कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि न मुम्बई पुलिस और न ही बिहार पुलिस, अब तो केंद्रीय एजेंसी जांच करेगी। डर किस बात का है? सुशांत सिंह के गुनहगारों को अब सीबीआई बेनकाब करेगी। बिहार पुलिस ने शुरुआती जांच में जिन तथ्यों को पाया उसे सीबीआई जल्द अंजाम तक पहुंचाए, इसकी उम्मीद है। नीतीश कुमार जी ने जनभावना का ख्याल रखा है, उनका आभार। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें