ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारसुपौल: लावारिस सांड ने सिंग मारकर महिला का पेट फाड़ा, मौके पर मौत, बचाने गए बेटे पर भी किया हमला

सुपौल: लावारिस सांड ने सिंग मारकर महिला का पेट फाड़ा, मौके पर मौत, बचाने गए बेटे पर भी किया हमला

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जागुर गांव में शुक्रवार को एक लवारिस सांड ने महिला की जान ले ली। बचाने गए बेटे को भी घायल कर दिया। सांड ने सिंग से महिला का पेट फाड़ दिया। उसे अनुमंडलीय...

सुपौल: लावारिस सांड ने सिंग मारकर महिला का पेट फाड़ा, मौके पर मौत, बचाने गए बेटे पर भी किया हमला
सुपौल हिन्दुस्तान टीमFri, 23 Jul 2021 11:53 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जागुर गांव में शुक्रवार को एक लवारिस सांड ने महिला की जान ले ली। बचाने गए बेटे को भी घायल कर दिया। सांड ने सिंग से महिला का पेट फाड़ दिया। उसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के घायल बेटे का इलाज चल रहा है।

मृतका के घायल बेटे दिलीप कुमार ने बताया कि उसकी मां पारो देवी बगल के बांस बीट में बंधे गाय को खोलने के लिए गई थी। अचानक ही बगल के खेत से भटक कर आ रहे लावारिस सांड ने उन पर हमला कर दिया। मां का पेट फट कर क्षत-विक्षत हो गया। मां को बचाने के लिए दिलीप गया तो उसके ऊपर भी सांड ने हमला कर दिया। लोगों की भीड़ जुटने के बाद सांड वहां से भाग खड़ा हुआ। मृतका के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें