ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारनीतीश के खिलाफ बयानबाजी पर आरजेडी की नोटिस का सुधाकर सिंह ने दिया जवाब, पार्टी नेतृत्व पर उठाया सवाल

नीतीश के खिलाफ बयानबाजी पर आरजेडी की नोटिस का सुधाकर सिंह ने दिया जवाब, पार्टी नेतृत्व पर उठाया सवाल

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करने के लिए मुझे नोटिस दी गयी, यह पूरी तरह और निराधार  है।

नीतीश के खिलाफ बयानबाजी पर आरजेडी की नोटिस का सुधाकर सिंह ने दिया जवाब, पार्टी नेतृत्व पर उठाया सवाल
Malay Ojhaहिन्दुस्तान,पटनाWed, 01 Feb 2023 06:33 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने वाले पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने आरजेडी की ओर से जारी नोटिस का जवाब दे दिया है। सुधाकर सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करने के लिए मुझे नोटिस दी गयी, यह पूरी तरह और निराधार  है। मुझे अकेले नोटिस भेजना न्यायसंगत नही है। बता दें कि सुधाकर सिंह ने 30 जनवरी को राष्ट्रीय महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी को लिखे पत्र में कई सवाल उठाए।

दरअसल बिहार की गठबंधन बनने के बाद सुधाकर सिंह को कृषि मंत्री बनाया गया था। कृषि मंत्री बनने के बाद सुधाकर सिंह ने अपने विभाग पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। खुद को चोरों का सरदार बताकर अधिकारियों पर सवाल खड़े किए थे। बाद के दिनो में सुधाकर सिंह ने मंडी कानून बनाने की मांग रखी। गठबंधन के भीतर उस समय स्थिति चिंताजनक बन गई जब सुधाकर सिंह ने लगातार सीएम नीतीश कुमार पर बयानबाजी शुरू कर दी। 

जदयू ने भी पलटकर जवाब देना शुरू किया जिसके बाद सुधाकर सिंह मंत्री पद से हटाए गए थे। नीतीश कुमार को लेकर जब बयानबाजी तेज हुई तो पार्टी को नोटिस देना पड़ा था। आरजेडी के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी ने सुधाकर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर नीतीश कुमार के खिलाफ टिप्पणी को लेकर 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें