ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबेगूसराय में सिक्स लेन पुल के लिए अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले दागे

बेगूसराय में सिक्स लेन पुल के लिए अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले दागे

पटना और बेगूसराय जिले को जोड़ने के लिए सिमरिया गंगानदी पर बन रहे सिमरिया-औंटा छह लेन सड़क पुल के एप्रोचपथ निर्माण को लेकर शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने गए बेगूसराय पुलिस बल पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर...

बेगूसराय में सिक्स लेन पुल के लिए अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले दागे
एक संवाददाता।,सिमरिया धाम(बेगूसराय), Fri, 20 Mar 2020 04:19 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना और बेगूसराय जिले को जोड़ने के लिए सिमरिया गंगानदी पर बन रहे सिमरिया-औंटा छह लेन सड़क पुल के एप्रोचपथ निर्माण को लेकर शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने गए बेगूसराय पुलिस बल पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया।

 सैकड़ों पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने गए बेगूसराय जिला प्रशासन की तरफ से भी जवाबी कारवाई के दौरान आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद अतिक्रमणकारी पीछे हटे और अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया।

खाली झोपड़ी में आग देख माहौल बिगड़ा
जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के दौरान एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से माहौल बिगड़ गया। इसके बाद अतिक्रमणकारियों की ओर से गाली गलौज और ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया गया। इसके बाद पुलिस बल की ओर से भी जवाबी करवाई में आंसू गैस छोड़े गए। पुलिस और अतिक्रमणकारियों के बीच झड़प के दौरान दो-चार महिलाओं के घायल होने की भी सूचना मिली है।

चार दिनों से बैरंग लौट रही थी पुलिस
सिमरिया में छह लेन सड़क पुल के लिए एप्रोचपथ निर्माण को लेकर पिछले चार दिनों से जिला प्रशासन खाली हाथ लौट रहा था, इसके बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन ने जिले के अधिकतर थाने के सैकड़ों पुलिस बल के साथ सिमरिया घाट बिंदटोली में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें