ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारBihar Panchyat Elelction: पंचायत चुनाव के लिए बिहार में 800 मतदाताओं पर एक बूथ का होगा गठन

Bihar Panchyat Elelction: पंचायत चुनाव के लिए बिहार में 800 मतदाताओं पर एक बूथ का होगा गठन

बिहार में पंचायत आम चुनाव, 2021 को लेकर 800 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र (बूथ) का गठन किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मतदान केंद्रों के गठन की प्रक्रिया को लेकर 800...

Bihar Panchyat Elelction: पंचायत चुनाव के लिए बिहार में 800 मतदाताओं पर एक बूथ का होगा गठन
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो Tue, 16 Feb 2021 07:33 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में पंचायत आम चुनाव, 2021 को लेकर 800 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र (बूथ) का गठन किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मतदान केंद्रों के गठन की प्रक्रिया को लेकर 800 मतदाताओं पर एक बूथ के गठन की तैयारी की गयी है। हाल ही में संपन्न, बिहार विधानसभा आम चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए एक हजार मतदाताओं पर एक बूथ का गठन किया गया था। 

पिछले पंचायत चुनाव में 1 लाख 19 हजार बूथों का हुआ था गठन 
राज्य में वर्ष 2016 में हुए पिछले आम चुनाव में एक लाख 19 हजार बूथों का गठन किया गया था। इन बूथों का गठन 700 मतदाताओं के आधार पर किया गया था। इस प्रकार, इस बार एक सौ मतदाता हर बूथ पर बढ़ाए जाएंगे। 

दो मार्च को संपूर्ण मतदान केंद्रों की सूची का अंतिम प्रकाशन होगा 
जानकारी के अनुसार दो मार्च 2021 को पंचायत आम चुनाव को लेकर सभी बूथों की सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने 20 जनवरी से 27 जनवरी, 2021 तक पूर्व अनुमोदित प्रत्येक मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया था। बूथों की सूची के प्रारूप का प्रकाशन 28 जनवरी से 11 फरवरी के बीच किया गया। जबकि आपत्तियों का निपटारा 29 जनवरी से 13 फरवरी तक किए जाने का निर्देश दिया गया था। 15 फरवरी तक संशोधित एवं परिवर्द्वित सूची को अनुमोदन के लिए आयोग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। अब 17 फरवरी से 24 फरवरी तक मतदान केंद्रों की सूची पर आयोग द्वारा अनुमोदन का कार्य किया जाएगा। जबकि सभी बूथों की सूची की छपाई 25 फरवरी से 01 मार्च तक किया जाना है।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें