आत्मनिर्भर बिहार बनाने का सपना पूरा करेगी नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार: जायसवाल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार के लोगों ने जो जनादेश दिया, उसे पूरा करने की दिशा में पहला कदम उठ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जिन मंत्रियों ने शपथ...

offline
आत्मनिर्भर बिहार बनाने का सपना पूरा करेगी नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार: जायसवाल
Sunil Abhimanyu पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो
Tue, 17 Nov 2020 7:20 AM

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार के लोगों ने जो जनादेश दिया, उसे पूरा करने की दिशा में पहला कदम उठ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जिन मंत्रियों ने शपथ ली, उन सभी को बधाई और यह शुभकामना कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर बिहार' के स्वप्न को पूरा करेंगे।

सोमवार को फेसबुक पोस्ट कर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस ने शपथ-ग्रहण का बहिष्कार किया। यह लोकतंत्र की अवमानना और उनके अहमन्य व्यवहार को दिखाता है। लोकशाही में जनता के आदेश को ही तो अंतिम माना जाता है। चुनाव तक हम सभी विपक्षी थे, हम खूब लड़े भी, लेकिन अब तो बिहार के निर्माण में हमलोगों को मिल-जुलकर लगना है। इसमें बहिष्कार का राग छेड़कर उन्होंने दिखा दिया है कि उन लोगों को बिहार की जनता से कोई मतलब नहीं है, प्रजातंत्र से वास्ता नहीं है। इसलिए उनको केवल अपनी स्वार्थपूर्ति नहीं होते दिखने पर वे बहिष्कार पर उतारू हैं। 

कहा कि यह पर्वों का समय है। कुछ ही दिनों बाद बिहार का महान लोकपर्व छठ है। हमारे प्रधानमंत्री भी कहते हैं कि बिहार वह अनोखा राज्य है, जहां डूबते सूरज को भी अर्घ्य दिया जाता है। हम छठ के पावन अवसर पर संकल्प लें, आत्मनिर्भरता का, स्वच्छता का, बिहार को प्रथम बनाने का। यही लक्ष्य है, यही संकल्प है, यही कर्म है।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

बिहार की अगली ख़बर पढ़ें
Patna State BJP President MP Dr. Sanjay Jaiswal People Of Bihar Gave Mandate
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें