Hindi NewsBihar NewsSputnik vaccine will be conducted in Bihar from Friday at Patna s Medanta Hospital at the rate decided by the government
बिहार में शुक्रवार से लगेगा स्पूतनिक का टीका, पटना के मेदांता अस्पताल में सरकार द्वार तय दय पर वैक्सीनेशन

बिहार में शुक्रवार से लगेगा स्पूतनिक का टीका, पटना के मेदांता अस्पताल में सरकार द्वार तय दय पर वैक्सीनेशन

संक्षेप:

पटना में भी अब कोरोना से बचाव के लिए लोग रूसी टीका स्पूतनिक का डोज ले सकेंगे। सबसे पहले इसकी शुरुआत पटना के नवनिर्मित जयप्रभा मेदांता अस्पताल से होगी। शुक्रवार से मेदांता के कर्मी और आमलोग भी यह टीका...

Jun 23, 2021 08:43 pm ISTYogesh Yadav पटना। वरीय संवाददाता,
share Share
Follow Us on

पटना में भी अब कोरोना से बचाव के लिए लोग रूसी टीका स्पूतनिक का डोज ले सकेंगे। सबसे पहले इसकी शुरुआत पटना के नवनिर्मित जयप्रभा मेदांता अस्पताल से होगी। शुक्रवार से मेदांता के कर्मी और आमलोग भी यह टीका ले सकेंगे। मेदांता के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. रविशंकर सिंह ने बताया कि स्पूतनिक टीका लगाने की सभी आवश्यक तैयारी अस्पताल में कर ली गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टीका बुधवार को ही पहुंचना था। लेकिन कुछ कारणों से यह गुरुवार की सुबह तक पहुंचेगा। इसके बाद लोगों के लिए यह टीका उपलब्ध हो सकेगा। स्पूतनिक टीके की सप्लाई सीधे कॉरपोरेट अस्पतालों को ही की जा रही है। मेदांता के अलावा बिग अपोलो में भी लोगों के लिए यह टीका जल्द ही उपलब्ध होगा। अपोलो ग्रुप के रांची स्थित अस्पताल में बुधवार को यह टीका पहुंच चुका है। डॉ. रविशंकर ने बताया कि शुक्रवार से सरकार द्वारा तय दर पर यह टीका लोगों को लगाया जा सकेगा। इस टीके की सटिकता 91 प्रतिशत से अधिक है। 

बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के एक वरीय पदाधिकारी ने बताया कि यह टीका फिलहाल सीधे अस्पतालों को ही सप्लाई होगा। पटना के किसी भी स्टॉकिस्ट को इसकी आपूर्ति नहीं की जाएगी। भारत में इस टीके की आपूर्ति का जिम्मा डॉ. रेड्डी लैब ने लिया है। उसके एक बड़े स्टॉकिस्ट ने बताया कि डॉ. रेड्डी लैब से टीका लेने के लिए कुछ और अस्पतालों ने संपर्क किया है। अभी रूस निर्मित टीका ही आ रहा है। जल्द ही इसका उत्पादन डॉ. रेड्डी समेत दो और कंपनियों द्वारा किया जाएगा। 

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav
योगेश यादव देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं। यहीं के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से कामर्स में ग्रेजुएशन किया। काशी विद्यापीठ से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री (MJMC) ली है। 2001 में अमर उजाला से करियर की शुरुआत की। 2008 में हिन्दुस्तान ज्वाइन किया और चंडीगढ़ के साथ प्रयागराज एडिशन को लांच कराने में भूमिका निभाई। हिन्दुस्तान वाराणसी में लंबे समय तक सिटी और अपकंट्री इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाने के बाद 2020 में डिजिटल टीम का हिस्सा बने। राजनीतिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।