ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारSpiceJet Flight Fire: पटना से दिल्ली उड़ी स्पाइसजेट की फ्लाइट में आग, बर्ड हिट या तकनीकी गड़बड़ी?

SpiceJet Flight Fire: पटना से दिल्ली उड़ी स्पाइसजेट की फ्लाइट में आग, बर्ड हिट या तकनीकी गड़बड़ी?

SpiceJet Flight Fire: पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट विमान के इंजन में बर्ड हिट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इसके पीछे तकनीकी गड़बड़ी से भी इनकार नहीं किया जा रहा।

SpiceJet Flight Fire: पटना से दिल्ली उड़ी स्पाइसजेट की फ्लाइट में आग, बर्ड हिट या तकनीकी गड़बड़ी?
Jayesh Jetawatलाइव हिन्दुस्तान,पटनाSun, 19 Jun 2022 02:06 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार के पटना एयरपोर्ट पर रविवार को स्पाइसजेट की फ्लाइट में आग की सूचना से हड़कंप मच गया। पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के एक इंजन में आग लग गई। जैसे ही आग की सूचना मिली, फ्लाइट की तुरंत पटना एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग करा दी गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि बर्ड हिट यानी विमान से पक्षी टकराने की वजह से इसके इंजन ने आग पकड़ ली। साथ ही विमान में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

शुरुआती सूचना के मुताबिक विमान के इंजन में आग की वजह बर्ड हिट मानी जा रही है। नागर विमान महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया कि बर्ड हिट की वजह से विमान का एक इंजन बंद हो गया। स्पाइसजेट ने भी अपने आधिकारिक बयान में कहा कि जैसे ही पायलट को आग का पता चला, उन्होंने पहले इंजन को बंद कर दिया और पटना वापस जाने का फैसला लिया। जांच के बाद पता चला है कि विमान की पंखुड़ी के तीन ब्लेड डैमेज हुए हैं। 

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि फ्लाइट से पक्षी के टकराने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि इसके पीछे कोई तकनीकी वजह भी हो सकती है। विमान के बाएं ओर मौजूद विंग में ब्लेड मुड़ गया। इस वजह से इंजन ने आग पकड़ ली। ब्लेड के मुड़ने का कारण बर्ड हिट हो सकता है। 

SpiceJet Flight Fire: फुलवारीशरीफ के लोगों ने आग देखकर एयरपोर्ट और प्रशासन को सूचना दी, ऐसे बची पटना-दिल्ली विमान के 185 यात्रियों की जान    

लैंडिंग के बाद कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि विमान में सवार यात्री पूरी तरह घबरा गए। यात्रियों ने बताया कि टेकऑफ के तुरंत बाद स्पार्किंग की आवाज आने लगी। जब लेफ्ट विंग की ओर यात्रियों ने देखा तो उसमें से धुआं निकल रहा था। जब उन्हें सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया तो उन्होंने राहत की सांस ली। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें