ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार में बाढ़ से क्षति का जायजा लेने आई केंद्रीय टीम आज उत्तर बिहार के इन तीन जिलों का दौरा करेगी

बिहार में बाढ़ से क्षति का जायजा लेने आई केंद्रीय टीम आज उत्तर बिहार के इन तीन जिलों का दौरा करेगी

बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम बुधवार की देर शाम पटना पहुंची। छह सदस्यीय इस टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पीयूष गोयल कर रहे हैं। केंद्रीय टीम...

बिहार में बाढ़ से क्षति का जायजा लेने आई केंद्रीय टीम आज उत्तर बिहार के इन तीन जिलों का दौरा करेगी
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरोThu, 03 Sep 2020 09:04 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम बुधवार की देर शाम पटना पहुंची। छह सदस्यीय इस टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पीयूष गोयल कर रहे हैं। केंद्रीय टीम  गुरुवार को गोपालगंज, मुजफ्फरपुर व दरभंगा का जायजा लेगी। चार सितंबर को दिल्ली लौटने से पहले केंद्रीय टीम एक बार फिर बिहार सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी।

बुधवार को टीम के पटना पहुंचने पर आपदा प्रबंधन विभाग ने बिहार में हुए बाढ़ से नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बाढ़ से प्रभावित 16 जिले में हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा दिया गया। आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि टीम के पटना आने पर आपदा प्रबंधन विभाग ने  पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन कर बिहार में हुए बाढ़ से नुकसान की जानकारी दी है।

इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पथ निर्माण के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, ग्रामीण कार्य के सचिव विनय कुमार, कृषि सचिव एन सरवानन और जल संसाधन सचिव संजीव हंस ने भी अपने-अपने विभाग की ओर से एक संक्षिप्त प्रेजेंटेशन देकर बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में केंद्रीय टीम को जानकारी दी। लगभग दो घंटे तक चली इस बैठक में केंद्रीय टीम की ओर से पूछे गए हर सवाल का जवाब संबंधित विभाग के अधिकारियों ने दिया। 

आपदा के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि गुरुवार की सुबह केंद्रीय टीम जिलों के लिए रवाना हो जाएगी। टीम के साथ नोडल पदाधिकारियों को लगाया गया है। साथ ही, संबंधित जिलाधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। केंद्रीय टीम की इच्छा के अनुसार इन जिलों में वे जहां भी भ्रमण करना चाहेंगे उन्हें जाने दिया जाएगा। 

आगामी 4 सितंबर को 10:30 बजे केंद्रीय टीम फिर एक बार बिहार सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। दिल्ली जाने के पहले होने वाली इस बैठक में केंद्रीय टीम अपने भ्रमण के दौरान जिन चीजों को देखेगी और उससे संबंधित उन्हें कोई जानकारी चाहिए तो उन्हें सभी जानकारी मुहैया कराई जाएगी।

एक नजर में बाढ़ से प्रभावित
 16 जिला
 130 प्रखंड
 1333 पंचायत 
8.36 लाख आबादी 
27 मनुष्य की मौत 
88 पशुओं की मौत
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें