ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारKolkata Rally: मोदी सरकार पर बरसे शत्रुघ्न सिन्हा, तेजस्वी को बताया बिहार का भविष्य

Kolkata Rally: मोदी सरकार पर बरसे शत्रुघ्न सिन्हा, तेजस्वी को बताया बिहार का भविष्य

कोलकाता में विपक्षी दलों के नेता जब एकजुट हुए तो शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही पार्टी और सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। सिन्हा ने नोटबंदी से लेकर राफेल डील के मुद्दे पर सरकार को घेरा। राफेल मुद्दे को...

Kolkata Rally: मोदी सरकार पर बरसे शत्रुघ्न सिन्हा, तेजस्वी को बताया बिहार का भविष्य
लाइव हिन्दुस्तान टीम,पटनाSat, 19 Jan 2019 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कोलकाता में विपक्षी दलों के नेता जब एकजुट हुए तो शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही पार्टी और सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। सिन्हा ने नोटबंदी से लेकर राफेल डील के मुद्दे पर सरकार को घेरा। राफेल मुद्दे को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आखिर प्रधानमंत्री राफेल की डीटेल्स क्यों छिपा रहे हैं? उन्होंने अपने भाषण में लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव की सराहना करते हुए बिहार का भविष्य बताया ।

ममता महारैली Live: कोलकाता रैली में पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- आज के दौर में तानाशाही है

महारैली  में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सिन्हा ने कहा कि नोटबंदी के सदमें से जनता उबर भी नहीं पाई थी उसी बीच GST ला दिया। बिना सोचे बिना समझे रातोंरात तुगलकी फरमान जारी कर देती है यह सरकार। अटल जी के जमाने में लोकशाही थी और आज के समय में तानाशाही है।

इससे पहले, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की रैली में कहा कि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने रैली के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। आने वाला आम चुनाव देश में लोकतंत्र स्थापित पुनर्स्थापित करने के विश्वास के साथ होगा। जब तक हम एकजुट नहीं होते तब तक हमें मोदी, शाह को लोकतंत्र, भारत के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को लगातार कुचलते हुए देखना पड़ेगा'।

वहीँ राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग अलग-अलग दल हैं, अलग-अलग भाषा वाले हैं क्योंकि हमारी अनेकता में ही एकता है। विपक्ष की अनेकता ही उसकी शक्ति बनेगी। तेजस्वी ने कहा कि मुझे आने में देर हुई क्योंकि मोदी जी और अमित शाह जी कृपा थी। अगर आप उनसे हाथ मिला लो तो आप राजा हरिश्चंद्र हैं, अगर आपने खिलाफ बोला तो फिर सीबीआई और ईडी आपके पीछे लग जाएंगे। 

ममता की रैली में पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, भाजपा की तरफ से आया ये बयान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें