शर्मनाकः वालीबॉल की महिला खिलाड़ी से दारोगा ने की छेड़खानी, खेल डीजी ने लिया यह एक्शन

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

छेड़खानी की यह घटना पाटलिपुत्र खेल परिसर में वॉलीबॉल की महिला खिलाड़ी के साथ गई। उस समय वॉलीबॉल की महिला टीम के चयन का ट्रायल चल रहा था। इसी दौरान वॉलीबॉल कोच के तौर पर तैनात दारोगा ने यह काम किया।

bjp councilor nephew molestation

बिहार में एक महिला खिलाड़ी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। कांड का आरोपी कोई और नहीं बल्कि एक पुलिस वाला है। वह सब इंस्पेक्टर स्तर का पुलिस कर्मी है। आरोपी पुलिस वाले के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया है। घटना बुधवार शाम की है। इस घटना से खिलाड़ियों के बीच नाराजगी और रोष देखा जा रहा  है। आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 छेड़खानी की यह घटना पाटलिपुत्र खेल परिसर में वॉलीबॉल की महिला खिलाड़ी के साथ गई। उस समय वॉलीबॉल की महिला टीम के चयन का ट्रायल चल रहा था। इसी दौरान वॉलीबॉल कोच के तौर पर प्राधिकरण में प्रतिनियुक्त दारोगा संजय सिंह उर्फ सोनू ने एक महिला खिलाड़ी के साथ छेड़ाखानी की।

पीड़त महिला खिलाड़ी ने इसकी जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी रवीन्द्रन शंकरण को दी। मामले के संज्ञान में आने के तुरंत बाद उनके स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी गई। आरोपित दारोगा संयज सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पटना पुलिस को पत्र भेजा। वहीं, दारोगा को उसके मूल पदस्थापन वाली जगह पर वापस भेज दिया। साथ ही उसे निलंबित करने और उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा की गई है। माना जा रहा है कि आरोपित दारोगा को सस्पेंड किया जा सकता है। मामले को लेकर उससे पूछताछ भी की जा रही है। 

कोच के पद पर प्रतिनियुक्त था

वॉलीबॉल की महिला टीम के चयन के लिए दो दिनों का ट्रायल रखा गया था। बुधवार को पहला दिन था। शाम में कोच के रूप में प्रतिनियुक्त दारोगा संजय सिंह ने एक महिला खिलाड़ी के साथ छेड़खानी की। बताया जाता है कि महिला खिलाड़ी ने डीजी को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। डीजी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

इस मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही पटना पुलिस महिला खिलाड़ी का बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज करेगी। डीजी ने महिला खिलाड़ी की शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने आश्वत किया है कि पीड़त खिलाड़ी को न्याय मिलेगा। यह भी कहा कि है कि किसी को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैय्या कराया जाएगा। उन्हें अपने खेल पर ध्यान देना है। और चिंता करना सरकार का काम है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।