ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारशादी के बाद मायके आई थी नवविवाहिता, शौच के बहाने प्रेमी संग हो गई फरार

शादी के बाद मायके आई थी नवविवाहिता, शौच के बहाने प्रेमी संग हो गई फरार

बिहार के नवादा जिले में हाथों की मेहंदी का रंग छूटने से पहले एक नवविवाहित युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई है। शादी के बाद युवती रस्‍मअदायगी के लिए मायके आई थी। वह कुंदन कुमार नाम के लड़के के साथ...

शादी के बाद मायके आई थी नवविवाहिता, शौच के बहाने प्रेमी संग हो गई फरार
लाइव हिन्दुस्तान,नवादाThu, 05 Aug 2021 12:51 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार के नवादा जिले में हाथों की मेहंदी का रंग छूटने से पहले एक नवविवाहित युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई है। शादी के बाद युवती रस्‍मअदायगी के लिए मायके आई थी। वह कुंदन कुमार नाम के लड़के के साथ भाग गई है। प्रेमी जोड़े का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले से जुड़े लोग थाने के चक्कर काट रहे हैं।

वहीं कर्णपुर गांव निवासी युवती की मां गिरजा देवी ने बुधवार को थाने में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने गांव के कुंदन कुमार पर अपनी नवविवाहित बेटी को लेकर भागने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि गांव में ऐसी चर्चा है कि दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

गांव वालों का कहना है कि घरवालों को उनके प्यार के बारे में पता था। इसके बावजूद उन्होंने जबरन दोनों की शादी करवा दी। वहीं अब ससुराल पक्ष के लोग भी लड़की को अपनाने के लिए तैयार नहीं हैं। युवती की बड़ी बहन ने बताया कि मेरी बहन शौच के लिए गई थी। इसी दौरान कुंदन कुमार उसे उठा ले गया।

युवती की मां ने कुंदन कुमार पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। हम लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका अता-पता नहीं चला। जब कुंदन के परिजनों को इस बारे में बताने के लिए गए तो उन्होंने मारपीट की धमकी दी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि लड़की बालिग है। परिजनों की शिकायत पर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें