ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारतिरहुत रेंज के सात इंस्पेक्टरों का तबादला, ब्रह्मपुरा थानेदार गए वैशाली

तिरहुत रेंज के सात इंस्पेक्टरों का तबादला, ब्रह्मपुरा थानेदार गए वैशाली

तिरहुत रेंज के सात पुलिस इंस्पेक्टर को रेंज आईजी गणेश कुमार ने शुक्रवार को तबादला कर दिया है। आईजी कार्यालय ने सूची भी जारी की है। इसमें ब्रह्मपुरा थानेदार विश्वनाथ राम भी शामिल है। उन्हें मुजफ्फरपुर...

तिरहुत रेंज के सात इंस्पेक्टरों का तबादला, ब्रह्मपुरा थानेदार गए वैशाली
मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाताFri, 10 Jul 2020 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

तिरहुत रेंज के सात पुलिस इंस्पेक्टर को रेंज आईजी गणेश कुमार ने शुक्रवार को तबादला कर दिया है। आईजी कार्यालय ने सूची भी जारी की है। इसमें ब्रह्मपुरा थानेदार विश्वनाथ राम भी शामिल है। उन्हें मुजफ्फरपुर से वैशाली जिला भेज दिया गया है। फिलहाल ब्रह्मपुरा थाने के थानेदार थे।
इसके अलावा मुजफ्फरपुर से इंस्पेक्टर शाहिद हुसैन को शिवहर, सुभाष प्रसाद को सीतामढ़ी और सूबेदार गोपाल प्रसाद दूबे शिवहर तबादला कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त वैशाली के इस्पेक्टर शोभाकांत पासवान, को शिवहर, शिवहर के श्रीकांत सिन्हा को मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के इंस्पेक्टर भूदेव दास को मुजफ्फरपुर भेजा गया है। इसकी पुष्टी रेंज आईजी गणेश कुमार ने की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें