Ruckus stone pelting and arson in Ram Navami procession in Bihar Sharif heavy tension in the area अब बिहारशरीफ में रामनवमी जुलूस में बवाल, पथराव - आगजनी के बाद माहौल खराब, सासाराम में भी तनाव , Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़Ruckus stone pelting and arson in Ram Navami procession in Bihar Sharif heavy tension in the area

अब बिहारशरीफ में रामनवमी जुलूस में बवाल, पथराव - आगजनी के बाद माहौल खराब, सासाराम में भी तनाव

बिहारशरीफ के गगनदीवान मोहल्ले में रामनवमेी जुलूस के दौरान जमकर पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ हुई। दो पक्षों के तरफ से ईंट-पत्थर चले, वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। और तोड़फोड़ की गई।

Sandeep हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 31 March 2023 07:38 PM
share Share
Follow Us on
अब बिहारशरीफ में रामनवमी जुलूस में बवाल, पथराव - आगजनी के बाद माहौल खराब, सासाराम में भी तनाव

बिहार के सासाराम में चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव और तोड़फोड़ के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के बिहारशरीफ में रामनवमी जुलूस के दौरान बवाल में पथराव और आगजनी की खबर आ रही है। टीवी चैनलों की रिपोर्ट के मुताबिक शोभायात्रा के दौरान पथराव की घटना हुई जिसके बाद आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात हुई। दोनों जगहों पर प्रशासन ने भारी पुलिस बल की तैनाती की है।

रामनवमी के जुलूस पर पथराव                                                                                         शुक्रवार को बिहारशरीफ के गगनदीवान मोहल्ले में रामनवमी के अवसर पर जुलूस निकाला गया । लहेरी थाना क्षेत्र के गगनदीवान मोहल्ले में बदमाशों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। इसके बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गये। जमकर पत्थरबादी और गोलीबारी हुई है। गोली लगने से एक युवक जख्मी हुआ है। मारपीट व रोड़ेबाजी में तीन लोग जख्मी हुए हैं। भीड़ ने एक बस, एक स्कॉर्पियो व एक बाइक को आग के हवाले कर दिया है। कुछ दुकानों में भी आग लगाने का प्रयास किया गया।

घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घटना के समय कई मोहल्लों के जुलूस रास्ते में थे। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। मौके पर डीएम-एसपी पहुंच गए हैं, और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है

सासाराम में शोभायात्रा के दौरान पथराव, 2 पुलिसवाले घायल
इससे पहले सासाराम में शुक्रवार को शहर के नवरत्न बाजार में दो पक्षों में जमकर झड़प हुई जिसमें पथराव भी जमकर हुआ। पथराव में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।करीब 15 राउंड फायरिंग की भी सूचना है। गोलियां चलने से भयभीत दुकानदार जान बचाकर भागे। पथराव के बाद बाजार की दुकानें बंद हो गई हैं। सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े हैं। बवाल कर रहे लोगों द्वारा कई घरों में घुसकर मारपीट करने की भी सूचना मिल रही है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। और डीएम-एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पूरे इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। 

1 अप्रैल को शाह का बिहार दौरा
आपको बता दें। कल यानी एक अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बिहार दौरा है। वो सासाराम और नवादा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले पटना में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक  भी है। लेकिन शाह के दौरे से एक दिन पहले सासाराम और बिहारशरीफ की घटनाओं ने पुलिस विभाग की चिंता बढ़ा दी है।