ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारआरजेडी में क्राइसिस: तेजप्रताप को बहन रोहिणी ने दिया झटका, जगदानंद सिंह को बताया सुख-दुख का साथी

आरजेडी में क्राइसिस: तेजप्रताप को बहन रोहिणी ने दिया झटका, जगदानंद सिंह को बताया सुख-दुख का साथी

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह  का खुलकर विरोध करने के मसले पर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को उनकी अपनी बहन और रोहिणी आचार्य ने ही बड़ा झटका दिया है। रोहिणी के इस...

आरजेडी में क्राइसिस: तेजप्रताप को बहन रोहिणी ने दिया झटका, जगदानंद सिंह को बताया सुख-दुख का साथी
लाइव हिन्दुस्तान,मुजफ्फरपुरMon, 25 Oct 2021 02:08 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह  का खुलकर विरोध करने के मसले पर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को उनकी अपनी बहन और रोहिणी आचार्य ने ही बड़ा झटका दिया है। रोहिणी के इस कदम से राजद और लालू यादव के परिवार में गुटबाजी के संकेत मिल रहे हैं। रोहिणी खुलकर जगदानंद सिंह के पक्ष में आ गई है। तेज प्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव पहले से ही जगदानंद सिंह के समर्थन में हैं। 

लालू यादव और जगदानंद सिंह का फोटो जारी किया

लालू यादव के पटना पहुंचने पर रोहिणी आचार्य ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से जगदानंद सिंह पर विश्वास जताया।  जबकि रविवार की शाम को तेज प्रताप यादव ने एक बार फि जगदानंद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।  तेजप्रताप पहले से भी जगदानंद सिंह को हटाने के लिए बड़े-बड़े कांड कर चुके हैं। रविवार की शाम को वे यह कहते हुए धरने पर बैठ गए जगदानंद सिंह ने उन्हें घर में जाने से रोक दिया। मामला इतना बढ़ा कि खुद लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को मौके पर पहुंचकर तेज प्रताप को मनाना पड़ा। इस बीच रोहिणी आचार्य ने अपने ट्विटर पर एक फोटो जारी कर जगदानंद सिंह और लालू यादव को सुख और दुख का साथी बताया है। इस तस्वीर में लालू यादव व्हीलचेयर पर बैठे हैं और उनके बगल में जगदानंद सिंह खड़े हैं। रोहिणी आचार्य इस तस्वीर कैप्शन में लिखती है कि यह दोनों सुख दुख के साथी हैं। जाहिर है जगदानंद सिंह को पार्टी से निकालने की लड़ाई में रोहिणी आचार्य तेज प्रताप के साथ नहीं है और रोहिणी ने खुलकर अपनी मनसा जाहिर कर दी है। 

 

बड़ा सियासी संकेत

जगदानंद सिंह को लेकर राजद में तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच पहले से ही दरार है। मां राबड़ी देवी इसे मैनेज करने में जी जान से जुटी हैं। तेजस्वी की शह पर जगदानंद सिंह बोल चुके हैं- 'हु इज तेजप्रताप'। अपने एक बयान में शिवानंद तिवारी भी राजद में तेजप्रताप को नकारने वाला बयान दे चुके हैं। विधानसभा उपचुनाव में तेजप्रताप भी पार्टी लाइन से अलग अपनी गतिविधि का प्रदर्शन कर चुके हैं। रविवार की शाम  तेज प्रताप ने कहा था कि जब तक जगदानंद राजद में है तब तक उनका पार्टी से कोई मतलब नहीं है। ऐसे माहौल में रोहिणी आचार्य का ट्वीट बड़ा सियासी संकेत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें