ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारउपेंद्र कुशवाहा की सुशील मोदी को केंद्रीय विद्यालय पर चुनौती- तथ्यों के साथ घर आउंगा, भागिएगा नहीं

उपेंद्र कुशवाहा की सुशील मोदी को केंद्रीय विद्यालय पर चुनौती- तथ्यों के साथ घर आउंगा, भागिएगा नहीं

केंद्रीय विद्यालय को लेकर उपेंद्र कुशवाहा के आमरण अनशन पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के सवाल खड़ा करने पर रालोसपा ने पलटवार किया है। पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सुशील मोदी को चुनौती देते हुए...

उपेंद्र कुशवाहा की सुशील मोदी को केंद्रीय विद्यालय पर चुनौती- तथ्यों के साथ घर आउंगा, भागिएगा नहीं
पटना हिन्दुस्तान टीमMon, 02 Dec 2019 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय विद्यालय को लेकर उपेंद्र कुशवाहा के आमरण अनशन पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के सवाल खड़ा करने पर रालोसपा ने पलटवार किया है। पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सुशील मोदी को चुनौती देते हुए कहा है कि तथ्यों के साथ आऊंगा, सारे कागजात सामने रखूंगा, दरवाजा खोल के रखेंगे। उन्होंने मादीजी से आग्रह किया है कि मेरे आने की खबर सुनकर कहीं जाइएगा नहीं।

मंत्री रहते केंद्रीय विद्यालय नहीं खुलवाने के मोदी के आरोप पर रालोसपा प्रमुख ने कहा है कि मोदीजी का हिसाब कमजोर हैं। वह तथ्यों की जानकारी नहीं रखते। मैने केंद्र में मंत्री रहते हुए नबीनगर में एनटीपीसी की इकाई एनपीजीसी में केंद्रीय विद्यालय खुलवाया और नवादा व देवकुंड में खोलने की मंजूरी दिलवाई। शेखपुरा, कैमूर, सुपौल, अरवल और मधुबनी में मंत्रालय की योजना में शामिल कर प्रस्ताव मांगा। डेहरी के अकोढ़ीगोला का प्रस्ताव को भी राज्य सरकार ने रोक दिया। अभी मैं इलाज के लिए दिल्ली जा रहा हूं। दूसरे हफ्ते में लौटकर श्री मोदी के आवास पर प्रमाण के साथ जाउंगा और उनको तथ्यों के साथ स्थिति बताउंगा।   

उधर, पार्टी नेता फजल इमाम मल्लिक ने कहा है कि सुशील मोदी को ट्वीट करने से पहले तथ्यों की जानकारी ले लेनी चाहिए थी।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें