ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारRJD में लालू गुट के अलावा दूसरा कोई गुट नहीं: तेजस्वी

RJD में लालू गुट के अलावा दूसरा कोई गुट नहीं: तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद एम-वाई नहीं ए टू जेड की पार्टी है। यहां किसी प्रकार की गुटबंदी नहीं होनी चाहिए। लालू गुट के अलावा दूसरा कोई गुट नहीं। संगठन की तरह ही चुनाव में भी सभी तबको...

RJD में लालू गुट के अलावा दूसरा कोई गुट नहीं: तेजस्वी
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो Sun, 09 Feb 2020 10:18 PM
ऐप पर पढ़ें

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद एम-वाई नहीं ए टू जेड की पार्टी है। यहां किसी प्रकार की गुटबंदी नहीं होनी चाहिए। लालू गुट के अलावा दूसरा कोई गुट नहीं। संगठन की तरह ही चुनाव में भी सभी तबको को उनकी भागीदारी के अनुसार तवज्जो मिलेगी। 

नेता प्रतिपक्ष पार्टी कार्यालय में नव मनोनीत जिलाध्यक्षों और प्रधान महासचिवों की रविवार को हुई बैठक में उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर चिंतन करना चाहिए कि बड़ा जानाधार के बावजूद हम सीट पाने में पिछड़ जाते हैं। लालू जी के नहीं रहने पर उनके निर्देशों को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमसब की है। उनके सिद्धांतों से गांव के लोग प्रभावित हैं। उसे वोट में बदलना हमारा दायित्व है। 

उन्होंने कहा कि किसी जिलाध्यक्ष को हटाया नहीं गया है बल्कि उन्हें पदोन्नति दी गई है। एनआरसी और सीएए केवल मुसलमान का सवाल नहीं है। इसके दुष्प्रभाव से सबसे ज्यादा पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित समुदाय के लोग प्रभावित होंगे। सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। देश में 45 प्रतिशत बेरोजगारी बढ गई है। वह शीघ्र हीं बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकलने वाले हैं ।

अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की जबकि संचालन प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन का काम हर हाल में फरवरी के अंत तक पुरा कर लेने और मार्च से पार्टी के कार्यक्त्रमों में लगने का निर्देश दिया। डा. रघुवंश प्रसाद सिंह ने संघर्ष के बिन्दुओं और प्रस्तावित आन्दोलन के स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिवानंद तिवारी ने एनआरसी और सीएए के दुष्परिणामों की चर्चा की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रामचन्द्र पूर्वे ने संगठन के स्वरूप प्रकाश डालने का काम किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें