ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार के डिप्टी सीएम पर राबड़ी ने कसा तंज, कहा- ‘लालू कवच’ से कोराेना भगाते हैं सुशील मोदी

बिहार के डिप्टी सीएम पर राबड़ी ने कसा तंज, कहा- ‘लालू कवच’ से कोराेना भगाते हैं सुशील मोदी

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि उप मुख्यमंत्री को घर से बाहर निकलने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनके पास तो ‘लालू...

बिहार के डिप्टी सीएम पर राबड़ी ने कसा तंज, कहा- ‘लालू कवच’ से कोराेना भगाते हैं सुशील मोदी
पटना, हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Jul 2020 08:42 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि उप मुख्यमंत्री को घर से बाहर निकलने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनके पास तो ‘लालू कवच’ है। इसका जाप करते रहने से उन्हें कोरोना हो ही नहीं सकता है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि जो उप मुख्यमंत्री रोज दिन भर ‘शक्तिशाली लालू मंत्र’ का जाप करते हों, उन्होंने कोरोना दूर भगाने का यह नया तरीका ढूंढ़ा है। लिहाजा, अब उनको बाहर निकलने के लिए किसी दूसरे कवच की जरूरत नहीं है। वह बाहर निकलें और पीड़ितों की मदद करें। 

बाढ़ पीड़ितों की सेवा करें राजद कार्यकर्ता : तेजस्वी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी जिलों के राजद अध्यक्ष, प्रधान जिला महासचिव और जिला स्तर के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने बाढ़ से हुई तबाही और कोरोना की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ितों की हर संभव सहायता करें। साथ ही, कोरोना को हल्के में न लें। कोरोना के खिलाफ मुस्तैदी से लड़ाई लड़नी होगी। कोरोना से बचाव के लिए मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अत्यधिक जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें