ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारउपेंद्र कुशवाहा पर जदयू में दरार, पार्टी नेता शंभूनाथ ने कहा- उनका सवाल सही; 90 प्रतिशत कार्यकर्ताओं की भावना यही

उपेंद्र कुशवाहा पर जदयू में दरार, पार्टी नेता शंभूनाथ ने कहा- उनका सवाल सही; 90 प्रतिशत कार्यकर्ताओं की भावना यही

पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता रहे श्री सिन्हा ने दावा किया है कि उपेंद्र कुशवाहा ने जो भावना व्यक्त की है, दरअसल वह सिर्फ उनकी ही नहीं, बल्कि पार्टी के 90% वैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की भावना है।

उपेंद्र कुशवाहा पर जदयू में दरार, पार्टी नेता शंभूनाथ ने कहा- उनका सवाल सही; 90 प्रतिशत कार्यकर्ताओं की भावना यही
Sudhir Kumarहिंदुस्तान,पटनाSat, 28 Jan 2023 08:21 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर पार्टी में दरार पड़ती दिख रही है। वरिष्ठ जेडीयू नेता ई. शंभूनाथ सिन्हा ने उपेंद्र कुशवाहा द्वारा उठाए गए सवालों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि श्री कुशवाहा ने जो भी सवाल उठाए हैं वह जायज हैं और पार्टी हित में हैं। उनके सवालों को सिरे से खारिज नहीं किया जा सकता।

पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता रहे श्री सिन्हा ने दावा किया है कि उपेंद्र कुशवाहा ने जो भावना व्यक्त की है, दरअसल वह सिर्फ उनकी ही नहीं, बल्कि आज पार्टी के 90% वैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की भावना है, जो पार्टी एवं नेतृत्व के प्रति हमेशा से समर्पित रहे हैं। पूर्व महासचिव शंभूनाथ सिन्हा आरोप लगाया कि पता नहीं पार्टी के अंदर कौनसी वैसी ताकत सक्रिय है जो पिछले कुछ वर्षों में सुनियोजित तरीके से समर्पित कार्यकर्ताओं को हाशिए पर धकेल रही है। उपेंद्र कुशवाहा जो भी कर रहे हैं वह पार्टी के हित में है। उनके द्वाया उठाए गये मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- PK का PM पर  बड़ा हमला:   यूपी बिहार में कौन जानता था?  मैंने प्रचार किया, कैमरे के सामने दी यह चुनौती

उपेंद्र जैसा अहसानफरामोश नेता दूसरा नहीं : मनोज मनु

जदयू के प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु ने आरोप लगाया है कि उपेन्द्र कुशवाहा जैसा अहसानफरामोश नेता भारतीय राजनीति में कोई दूसरा हो ही नहीं सकता। कहा कि नीतीश कुमार ने तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं के विरोध को दरकिनार कर उपेंद्र कुशवाहा को तीसरी बार जदयू में शामिल कर संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बना सम्मान दिया, आज वे उन्हीं पर आरोप लगा रहे हैं। कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा के मुंह से कसम खाने की बात करना शोभा नहीं देता है। उन्हें बताना चाहिए कि वर्ष 2015 के विधान सभा चुनाव में कुछ लोगों को कैसे टिकट दिए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें