ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारकोरोना के लक्षणों में हो रहे बदलाव पर बिहार में शोध, WHO व RMRI के विशेषज्ञ कर रहे रिसर्च

कोरोना के लक्षणों में हो रहे बदलाव पर बिहार में शोध, WHO व RMRI के विशेषज्ञ कर रहे रिसर्च

बिहार में कोरोना के बदलते लक्षणों व इसके प्रभाव पर केंद्र सरकार शोध करा रही है। शोध के लिए राज्य में सर्वे का काम भी चल रहा है। इस कड़ी में केंद्र सरकार ने छह जिलों के 60 गांवों में नेशनल सिरो सर्वे...

कोरोना के लक्षणों में हो रहे बदलाव पर बिहार में शोध, WHO व RMRI के विशेषज्ञ कर रहे रिसर्च
मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाताTue, 18 Aug 2020 12:33 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में कोरोना के बदलते लक्षणों व इसके प्रभाव पर केंद्र सरकार शोध करा रही है। शोध के लिए राज्य में सर्वे का काम भी चल रहा है। इस कड़ी में केंद्र सरकार ने छह जिलों के 60 गांवों में नेशनल सिरो सर्वे कराने का आदेश दिया है। इसके तहत प्रत्येक जिले के चार-चार सौ पॉजिटिव लोगो के सैंपल इकट्ठे किए जाएंगे।
केंद्र सरकार ने बिहार में कोरोना पर शोध का आदेश दिया है। बिहार में इसके बदलते लक्षण व प्रभाव पर शोध के कई दूरगामी परिणाम संभव हैं। इसके तहत राज्य के मुजफ्फरपुर, मधुबनी, बेगूसराय, बक्सर, अरवल व पूर्णिया को चुना गया है। इन सभी जिलों के 10-10 गांव में नेशनल सिरो सर्वे किया जाएगा। इन गांवों से कम से कम चार सौ पॉजिटिव लोगों के सैंपल इकट्ठे किए जाएंगे। केंद्र सरकार के आदेश पर राज्य स्वास्थ्य समिति ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। चुने गए जिलों को सर्वे टीम को जारी कार्यों में पूरी मदद करने को कहा गया है।
सर्वे में विश्व स्वास्थ्य संगठन के अलावा आरएमआरआई के सदस्य भी शामिल हैं। सर्वे के लिए मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, बक्सर व अरवल में पांच टीम तथा मधुबनी व पूर्णिया में 10 टीम की तैनाती की गई है। सर्वे दल के सदस्य पीपीई किट में सुरक्षित रहते हुए पॉजिटिव लोगों के नमूने लेंगे। इसे शोध के लिए आरएमआरआई भेजा जाएगा। इसमें लोगों के खून के नमूने लिए जाएंगे। इसे सुरक्षित आरएमआरआई भेजने की जिम्मेदारी संबंधित जिला स्वास्थ्य समिति की होगी। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि वे सर्वे टीम का पूरा सहयोग करें और उन्हें सुरक्षा भी दें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें