ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारINDIA गठबंधन पर बरसे RCP, कहा- मौकापरस्तों का जमावड़ा है; उत्साह ठंडा पड़ गया तो दिल्ली नहीं गए ललन सिंह

INDIA गठबंधन पर बरसे RCP, कहा- मौकापरस्तों का जमावड़ा है; उत्साह ठंडा पड़ गया तो दिल्ली नहीं गए ललन सिंह

आरसीपी ने कहा कि यह लोग माहौल बना रहे थे कि उनके नेता ने विपक्षी दलों को एक किया। उनके नेता का नाम आगे नहीं लाया गया तो उत्साह ठंडा पड़ गया। इंडिया गठबंधन की बैठक में ललन सिंह के नहीं जाने पर तंज कसा।

INDIA गठबंधन पर बरसे RCP, कहा- मौकापरस्तों का जमावड़ा है; उत्साह ठंडा पड़ गया तो दिल्ली नहीं गए ललन सिंह
Sudhir Kumarलाइव हिंदुस्तान,मुंगेरWed, 13 Sep 2023 06:14 PM
ऐप पर पढ़ें

एक और विपक्षी दालों का गठबंधन आई एन डी आई ए की बैठक दिल्ली में हो रही है तो दूसरी ओर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार ललन सिंह समेत पूरे इंडिया गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यह मौका परस्त लोगों का गठबंधन है। धीरे-धीरे उत्साह ठंडा पड़ता जा रहा है इसीलिए ललन सिंह कोऑर्डिनेशन की पहली बैठक में ही गैर हाजिर हो गए। आरसीपी सिंह एक भाजपा नेता की मां के निधन पर मुंगेर गए थे।

मीडिया से बातचीत में आरसीपी ने कहा कि मैं तो बार-बार कहता हूं कि यह मौका परस्तों का गठबंधन है। इनका एक भी पॉजिटिव एजेंडा नहीं है। इस गठबंधन को बनाने का एकमात्र एजेंडा यह है कि जैसे तैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक माहौल बनाएं ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने लायक बन सकें।  चुनाव जीतना अलग की बात है।

फूलपुर (UP) में नीतीश कुमार का स्वागत है, अखिलेश यादव की SP के नेता  ने JDU ऑफिस पर लगाया पोस्टर; क्या मतलब? 
 

जेडीयू पर हमला बोलते हुए आरसीपी ने कहा कि यह लोग माहौल बना रहे थे कि उनके नेता ने विपक्षी दलों को एक किया। लेकिन जब उनके नेता का नाम आगे नहीं लाया गया तो उत्साह ठंडा पड़ गया।  इंडिया गठबंधन की दिल्ली में बुधवार को हो रही बैठक में ललन सिंह के शामिल नहीं होने पर उन्होंने सवाल उठाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हो सकता है वह बीमार होंगे। लेकिन बैठक में शामिल नहीं होना यह बताता है कि अब पटना वाली बात नहीं है।

'इच्छा नहीं पर दावा बार-बार', सुशील मोदी ने नीतीश पर बोला हमला; INDIA की बैठक से पहले कहा- नरेंद्र मोदी सर्वश्रेष्ठ PM
 

आरसीपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी लपेटा।  उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की यह कोशिश रहती है कि बिहार के लोगों का ध्यान मौलिक समस्याओं से अलग रखें । मुंगेर के सांसद ललन सिंह पर उन्होंने कटाक्ष किया और कहा कि शहर में एक भी सड़क चलने लायक नहीं है लेकिन, इस पर ना तो नीतीश कुमार का ध्यान है ना ललन बाबू का।

आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। इसलिए दूसरे राज्यों के के लोगों को कोई जवाब देने की स्थिति में नीतीश कुमार नहीं है।  इन्हीं कारणों से बहाने बनाकर लोगों का ध्यान भटकाते रहते हैं। कहते हैं कि सभी पार्टियों को इकट्ठा कर रहे हैं। लेकिन, इससे देश और दुनिया को क्या दिखाएंगे। जनता को क्या फायदा होगा।  बिहार के गवर्नेंस का जो मॉडल पेश किया है उसे कोई अपना अपनाने को तैयार नहीं होगा जहां न जनता सुरक्षित है ना राज्य का विकास हो रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह  बुधवार को बीजेपी नेता प्रीतम पटेल की स्वर्गीय माता इंदुमती देवी को श्रद्धांजलि देने मुंगेर गए थे। वहीं उन्होंने पत्रकारों से बात की और अपना बयान सोशल मीडिया  पर शेयर किया।  वीडियो जारी करते हुए आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार  और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर हमला किया।
 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े