ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारनहीं रहे रघुवंश प्रसाद; पटना पहुंचा पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार

नहीं रहे रघुवंश प्रसाद; पटना पहुंचा पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्‍ली एम्स में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। आइसीयू से ही तीन दिन पहले उन्‍होंने राष्‍ट्रीय जनता दल...

राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी और राजद नेता राबड़ी देवी ने वरिष्ठ नेता रघवुंश प्रसाद सिंह श्रद्धांजलि दी।
1/ 2राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी और राजद नेता राबड़ी देवी ने वरिष्ठ नेता रघवुंश प्रसाद सिंह श्रद्धांजलि दी।
raghuvansh-prasad-singh-dies live updates pm modi lalu yadav Tejaswi Yadav Nitish Kumar Rabri Devi mourns political leaders
2/ 2raghuvansh-prasad-singh-dies live updates pm modi lalu yadav Tejaswi Yadav Nitish Kumar Rabri Devi mourns political leaders
हिन्दुस्तान टीम ,पटना Sun, 13 Sep 2020 10:43 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्‍ली एम्स में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। आइसीयू से ही तीन दिन पहले उन्‍होंने राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से इस्‍तीफा देने काे अपना पत्र जारी किया था। रविवार रात उनका पार्थिव शरीर पटना पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी और राजद नेता राबड़ी देवी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजडी चीफ लालू प्रसाद यादव सहित कई बड़े नेताओं ने रघुवंश प्रसाद के निधन पर शोक जताया। 

लाइव अपडेट :

- रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर रविवार की रात पटना पहुंचा, जहां सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायक आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक जताया है। ट्वीट कर कहा कि उनका पूरा जीवन लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के विचारों के प्रति समर्पित रहा। गरीब व वंचित वर्ग के कल्याण के लिए उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। 

- जन अधिकार पार्टी (लो) अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक जताया। कहा कि बिहार ने अपना अनमोल रत्न खो दिया। उनके निधन से मैं मर्माहत हूं। मेरी गहरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।

- पूर्व मंत्री सरयू राय ने भी शोक जताया है। कहा है कि बिहार के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह जी के निधन का दुखद सूचना प्राप्त हुआ। मेरी ओर से उन्हें भावपूर्ण श्रंद्धाजलि एवं प्रभु दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे। ॐ शान्ति।

- झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रघुवंश जी एक सरल हृदय जननेता थे। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।

- रघुवंश प्रसाद सिंह का अंतिम संस्कार कार्यक्रम उनके पैतृक आवास महनार प्रखंड के गोरीगामा पंचायत अंतर्गत पानापुर पहेमी गांव से संपन्न होगा। परिजनों ने दी जानकारी।

- गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार के वरिष्ठ राजनेता रघुवंश बाबू के निधन की सूचना से अत्यंत दुःख हुआ। 

- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं प्रख्यात समाजवादी नेता डॉ० रघुवंश प्रसाद सिंह जी का निधन दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें तथा उनके परिजनों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति दें। 

- केंद्रीय मंत्री और बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने ट्वीट कर लिखा है कि वरिष्ठ राजनेता रघुवंश बाबू के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। रघुवंश बाबू का पूरा जीवन सादगी व सरलता के साथ जनता के बीच गुजरा है। उनके निधन से बिहार के राजनीतिक पटल पर एक शून्य पैदा हुआ है। दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ। श्रद्धांजलि।

- बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी का ट्वीट: रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन बिहार के सार्वजनिक जीवन को बड़ी क्षति है। उन्होंने सिद्धांत की राजनीति की, राजनीति के लिए सिद्धांत नहीं छोड़ा। वे परिवारवाद, भ्रष्टाचार और मूल्यहीनता के विरुद्ध अपनों से लड़े और जीवन की आखिरी सांस तक योद्धा रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

- तेज प्रताप यादव का ट्वीट: हमारा सिरमौर हमारे बीच नहीं रहा Loudly crying face। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व @RJDforIndia: के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता आदरणीय रघुवंश प्रसाद जी की मौत की खबर सुनकर मर्माहत हूँ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। आपका हम सबों को छोड़कर जाना, मानो हमारे सिर से एक अभिभावक का साया हटने जैसा प्रतित हो रहा है।

- लोजपा अध्‍यक्ष चिराग पासवान का ट्वीट: पूर्व केंद्रीय मंत्री अभिभावक तुल्य श्री रघुवंश प्रसाद सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिवार को यह पीड़ा सहने की शक्ति दे। ।।ॐ शांति ॐ।।

- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के स्थानिक आयुक्त व अन्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि रघुवंश प्रसाद सिंह के परिजन से संपर्क कर उनकी इच्छा के अनुरूप पार्थिव शरीर को पटना लाने की व्यवस्था करें। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- रघुवंश प्रसाद के निधन के बाद तेजस्वी का ट्वीट, कहा- आदरणीय रघुवंश बाबू! अभी चंद दिन पहले तो एम्स में आपसे बात हुई थी। मेरे द्वारा जल्द स्वस्थ होने की बात कहने पर आपने कहा था जल्द बाहर आकर साथ में कड़ा संघर्ष करेंगे। पिता जी के जेल जाने के बाद आप चंद लोग ही तो ऊर्जा और प्रेरणा देते रहे है। अचानक चले गए आप और मुझे लगभग अकेला कर गए।

 

- जदयू सांसद ललन सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रघुवंश बाबू के निधन से जो राजनीति में जो क्षति हुई है, उसे पूरा नहीं किया जा सकता। जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि वो एक सच्चे बिहारी थे।

- पीएम मोदी बोले : बिहार के दिग्गज नेता श्रीमान रघुवंश प्रसाद सिंह हमारे बीच नहीं रहे हैं। मैं उनको नमन करता हूं। रघुवंश बाबू के जाने से बिहार और देश की राजनीति में शून्य पैदा हुआ है।

- पीएम बोले - मैं नीतीश जी से आग्रह करूंगा कि रघुवंश प्रसाद जी ने अपनी आखिरी चिट्ठी में जो भावना प्रकट की है उसको परिपूर्ण करने के लिए आप और हम मिलकर पूरा प्रयास करें। 

- आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गहरा दुख जताया है। लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया, 'प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है. लेकिन आप इतनी दूर चले गए. नि:शब्द हूं. दुःखी हूं. बहुत याद आएंगे। 

- केंद्रीय मंत्री और बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने ट्वीट कर लिखा है कि वरिष्ठ राजनेता रघुवंश बाबू के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। रघुवंश बाबू का पूरा जीवन सादगी व सरलता के साथ जनता के बीच गुजरा है। उनके निधन से बिहार के राजनीतिक पटल पर एक शून्य पैदा हुआ है। दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ। श्रद्धांजलि।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें