ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारएक्सक्लूसिव: अविश्वास के भंवर में फंसी हैं बिहार की आधी सरकारें

एक्सक्लूसिव: अविश्वास के भंवर में फंसी हैं बिहार की आधी सरकारें

बिहार की आधी से अधिक नगर निकाय की सरकारें इन दिनों अविश्वास के भंवर में फंसी हैं। कई जगह यह हालात कुर्सी बरदारों ने खुद पैदा किए हैं, तो कहीं हालात उनके वश में नहीं हैं। राज्य के शहरी निकायों में इन...

एक्सक्लूसिव: अविश्वास के भंवर में फंसी हैं बिहार की आधी सरकारें
राजकुमार शर्मा, पटना Tue, 09 Jul 2019 10:20 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार की आधी से अधिक नगर निकाय की सरकारें इन दिनों अविश्वास के भंवर में फंसी हैं। कई जगह यह हालात कुर्सी बरदारों ने खुद पैदा किए हैं, तो कहीं हालात उनके वश में नहीं हैं। राज्य के शहरी निकायों में इन दिनों अविश्वास प्रस्ताव लाने की होड़ सी मची हुई है। नगर निकायों में अविश्वास प्रस्तावों के चलते काम ठप हो गया है। इससे जनता भी परेशान है। .

राजधानी का पटना नगर निगम भी इन दिनों अखाड़ा बना हुआ है। मेयर और डिप्टी मेयर के बीच शुरू हुई नूरा-कुश्ती बहुत आगे बढ़ चुकी है। बहुमत के बल पर मेयर सीता साहू की कुर्सी तो बच गई, लेकिन उपमहापौर विनय कुमार पप्पू अविश्वास के खिलाफ विश्वास नहीं जगा पाए। उपमहापौर के लिए 20 को चुनाव होना है। आरा नगर निगम में महापौर और उपमहापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो चुका है। चुनाव 23 जुलाई को होना है। शेरघाटी नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव का असर हुआ कि मुख्य पार्षद ने कई आरोपों के साथ इस्तीफा दे दिया।

जबकि उपमुख्य पार्षद के खिलाफ प्रस्ताव पारित हो गया। नगर परिषद मधेपुरा में मुख्य पार्षद और नगर पंचायत पीरो में उपमुख्य पार्षद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो चुका है। सोनपुर नगर पंचायत में मुख्य पार्षद, रामनगर पंचायत में उपमुख्य पार्षद विश्वास खो चुके हैं। .

तमाम निकायों में नूरा-कुश्ती

लालगंज सहित कई अन्य शहरी निकायों में भी अविश्वास प्रस्ताव पारित हो चुके हैं। इसके अलावा बैरगनिया, दानापुर, मसौढ़ी, बड़हिया, सासाराम, रोसड़ा, फारबिसगंज, समस्तीपुर, चनपटिया, अररिया, जगदीशपुर, मधुबनी, रक्सौल, कोइलवर, नगर पंचायत निर्मली, नवादा, शेरघाटी, भभुआ, रिविलगंज सहित तमाम अन्य निकायों में अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला हो चुका है या होने वाला है।.

चार निकायों में हुए इस्तीफे

राज्य में चार निकाय ऐसे भी हैं जहां इस्तीफे हो चुके हैं। हालांकि इन इस्तीफों का संबंध किसी न किसी रूप में अविश्वास प्रस्ताव से ही जुड़ा है। रोसड़ा नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव आया तो उसी दिन मुख्य पार्षद रेणु देवी का इस्तीफा भी हो गया। वहीं नगर पंचायत शेरघाटी की मुख्य पार्षद लीलावती देवी स्थायी कार्यपालक पदाधिकारी की तैनाती न होने और खराब कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए इस्तीफा दे चुकी हैं। नगर परिषद फारबिसगंज की मुख्य पार्षद सुनीता जैन ने भी इस्तीफा दे दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें